Oplus_0

हल्द्वानी—   उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोह 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित विश्वविद्यालीय राज्य स्तरीय मुख्य संगीत वाद्ययंत्र (एकल वादन) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के संगीत, नृत्य एवं कला प्रदर्शन विभाग के स्नातक तृतीय सेमेस्टर (तबला) के शिक्षार्थी  राहुल को ₹11,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी द्वारा प्रदान किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने श्री राहुल की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement

You missed