देहरादून—   उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले रहा है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका है।

Advertisement

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट–

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम की गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा और देहरादून जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम—

28 जनवरी – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश व 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना।

See also  दीपावली :- पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी,,, जरा सी लापरवाही बन सकती है हादसे की वजह,,।

29 जनवरी – उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश व 2800 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार।

30 जनवरी – उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

देहरादून का मौसम—

राजधानी देहरादून में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रशासन और मौसम विभाग की अपील—

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, नदी-नालों के आसपास न जाने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

You missed