
हल्द्वानी— प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रूचि भट्ट के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, ज़िला नैनीताल द्वारा “महिला संवाद” विकसित भारत बजट 2026–27 कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री रश्मी रस्तोगी के माध्यम से महिलाओं को केंद्रीय बजट 2026–27 के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई तथा यह बताया गया कि यह बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण,स्वरोज़गार के अवसरों के विस्तार, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा, तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा धर्मवाल , प्रदेश मंत्री विजयालक्ष्मी,,महिला मोर्चा के प्रभारी नवीन भट्ट ,प्रदेश सह सोशलमीडिया श्रुति तिवारी , कुमाऊं सहसंयोजक अलका जीना ,शांति भट्ट , सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बहनें,महिला एवं सभी जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।

मंच का संचालन पूनम जोशी एवं राशी जैन के द्वारा किया गया
#ViksitBharatBudget
