भवाली—   विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को पीड़ित नाबालिग के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार करने वाले दोषी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए, ताकि यह समाज के लिए एक सबक बने।

Advertisement

उन्होंने ने भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है।पीड़ित परिवार को यदि कोई डराता या धमकाता है तो उसके ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

विधायक ने पुलिस अधिकारियों से पीड़ित व उसके परिवार के सुरक्षा की बात कही, इस दौरान भाजपा नेता भावना मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed