Spread the love

नैनीताल—-   नगर की डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों समुदाय विशेष के एक व्यक्ति द्वारा अनुसूचित वर्ग की नाबालिग बच्ची से दुराचार की घटना सामने आई जिससे वह गर्भवती हो गई।

इस घटना को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में तेजी से हो रहे डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव के कारण आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को नगरपालिका की ओर से सरकारी भूमि पर निर्माण कार्यों के बाद बिजली-पानी के लिए एनओसी भी जारी की जा रही है,

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सेनिटोरियम क्षेत्र में बनी मस्जिद की भूमि की वास्तविक स्वीकृति की जांच कराई जाए और बची हुई भूमि का उपयोग जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने स्टांप पर बेची जा रही नजूल व सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की।

इस दौरान जिला मंत्री मनोज भट्ट, निवर्तमान महामंत्री भावना मेहरा ‘जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ,मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी ,सभासद पुरन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी, अधिवक्ता शिवांशु जोशी, कमल चिलवाल, कमल सुयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक सरिता आर्या ने कड़ी निंदा—

विधायक सरिता आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पुतले व व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं है यह पूर्णतया गलत और निंदनीय कृत्य है।

See also  नैनीताल जिला मजिस्ट्रेट ने 7 कुख्यात अपराधियों को जिला बदर किया..,,,,,

Spread the love

You missed