Spread the love

हल्द्वानी—-  हल्द्वानी सेशन कोर्ट हल्द्वानी में बार काउंसिल उत्तराखंड चुनाव का मतदान 5:00 बजे तक 60% रहा है यहां पर 1092 बार के सदस्य बताए गए हैं मतदान धीमी गति से चल रहा था कई मतदान केंद्र बनाए गए थे वकीलों में बड़ा उत्साह देखा गया, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय नैनीताल विजय भट्ट चेंबर नंबर 31 उत्तराखंड हाई कोर्ट नैनीताल ने प्रथम वरीयता मत देने का अधिवक्ताओं से निवेदन किया ।

उनके साथ भारी बहुमत देखा गया है जिसमें मुख्य रूप से आनंद पांडे, मोहन सिंह खाती, मुकेश तिवारी, भूपेश त्रिपाठी, अफसार अहमद, आरपी पांडेय, शेखर पांडे, डिंपल रावत, मृदुल जोशी, सिंपल, स्वऀणा जोशी। डीसी भट्ट आदि अधिवक्ताओं ने उन्हें प्रथम मत देकर बार काउंसिल उत्तराखंड का सदस्य बनाने का प्रयास किया है ।

उनको कुमाऊं भर के सभी न्यायालयों व गढ़वाल के भी अधिकतर न्यायालयों में भारी बहुमत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। विजय भट्ट ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं हमेशा अपने से कनिष्ठ व वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए कार्य करता रहा हूं और सभी अधिवक्ताओं का सम्मान करता रहा हूं यह समय है कि सभी अधिवक्ता गण मुझे प्रथम वरीयता मत देकर उत्तराखंड में सदस्य पद हेतु निर्वाचित कराने में मेरा सहयोग देंगे ।

विजय भट्ट एक स्वच्छ छवि और ईमानदार प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में प्रथम श्रेणी में माने जाते हैं जिनका युवा वर्ग अन्य अधिवक्ता पूरा सम्मान करते हैं।

अब देखना होगा कि विजय भट्ट उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित होकर उत्तराखंड बार काउंसिल के सम्मानित अध्यक्ष पद हासिल करने में सफल हो पाएंगे।

See also  विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे,,,, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव,,,

Spread the love