Spread the love

हल्द्वानी— हल्द्वानी के बुध्द पार्क  में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला नैनीताल द्वारा एआई सम्मेलन में काग्रेंस द्वारा भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य के विरोध  जबरदस्त प्रदर्शन किया,

इस प्रदर्शन में भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना की और  विरोध में नारे बाजी की ।

जिसमें जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन उप्रेती, र्दजा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, कुमाऊँ सहसंयोजक अल्का जीना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, राशी जैन, आभा गोस्वामी, मुन्नी बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गुंजन सदाना, मंडल अध्यक्ष बसंती महरा, मंडल अध्यक्ष गंगा साह, रैनू टंडन, दीपा सनवाल, तरन्नुम खान, सहित बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।


Spread the love