Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखण्ड के नैनीताल में कमर्शियल एल.पी.जी.सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों ने रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा नकारात्मक असर डाला है। जिला पुलिस ने स्टोरेज शर्ट होने की अफवाह न फैलाने और भरपूर स्टॉक होने का आश्वासन दिया है।

नैनीताल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में कमर्शियल(व्यवसायिक) एल.पी.जी.गैस सिलेंडरों के बढ़ते भाव और कमी ने रेस्टोरेंट कारोबार पर असर डालना शुरू कर दिया है।

गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से कई रेस्टोरेंट ईंधन को लेकर गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। सरोवर नगरी नैनीताल में कुछ रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद किए जाने की बातें भी सामने आ रही हैं। कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल इस समस्या से जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार, गैस सिलेंडर की कमी के चलते उन्हें किचन चलाने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाने पड़ रहे हैं। कई जगह गैस चूल्हे की जगह लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि कुछ रेस्टोरेंटों ने इंडक्शन चूल्हों का सहारा लिया है।

कारोबारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के एक समिति सदस्य से बातचीत की गई, लेकिन इस संकट का कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। दूसरी ओर बाजार में गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी भी चिंता का विषय बनती जा रही है।

बताया जा रहा है कि ब्लैक मार्केट में सिलेंडर इतने महंगे दामों पर बिक रहे हैं कि कई छोटे कारोबारी उन्हें खरीद पाने में असमर्थ हैं। इन हालातों में कुछ रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने कारोबार की समय-सारिणी बदलते हुए दोपहर में रेस्टोरेंट बंद रखने पर विचार किया है।

See also  कालाढूंगी में तेज़ रफ्तार कार ने ठेले के उड़ाए परखच्चे ,,, युवक की मौत,,,,।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, इस संकट का असर बजट होटलों पर भी पड़ने लगा है। कई छोटे होटल अपने ग्राहकों के लिए आसपास के ढाबों या रेस्टोरेंट्स से भोजन मंगवाते थे, लेकिन अब जगह-जगह छोटे ढाबे, रेस्टोरेंट और टेकअवे फूड आउटलेट बंद होने से उनके सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है।

फूड वैन और रेहड़ी लगाकर भोजन बेचने वाले छोटे कारोबारियों को भी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उनका कामकाज प्रभावित हुआ है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं और अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गैस संकट से जूझ रहे नैनीताल के मल्लीताल में कई रेस्टोरेंट बंद।

पुलिस ने स्टोरेज शर्ट होने की अफवाह न फैलाने और भरपूर स्टॉक होने का आश्वासन दिया है।


Spread the love