Spread the love

हल्द्वानी—  जनहित की आवाज़ बने विधायक सुमित हृदयेश का हुआ जोरदार स्वागत, हल्द्वानी में कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने  आभार व्यक्त किया।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता और मजबूती से उठाने पर आज विधायक  सुमित हृदयेश के हल्द्वानी स्थित निज आवास पर कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश द्वारा जनहित के मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड योजना में खामियों, एलपीजी गैस किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार सहित आमजन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को जिस मजबूती के साथ विधायक सुमित हृदयेश द्वारा सदन में उठाया गया है, वह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर विधायक श्री सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि हल्द्वानी की जनता ने जो विश्वास और स्नेह उन्हें दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी तथा ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

See also  गुलाब घाटी जाम का हल- काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मंजूरी,,,,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक सुमित हृदयेश को शुभकामनाएं देते हुए ,उनके जनहित के प्रयासों की सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे, जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, सतनाम सिंह, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी, विनोद दानी, नेत्र जोशी, नवीन पांडे, योगेश जोशी, गिरीश तिवारी, जीत सिंह, भुवन तिवारी, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, हिमांशु जोशी, दिवेश तिवारी, हरभजन भुल्लर, हेम जोशी, बसंत जोशी, नितिन भट्ट, अमित रावत, इंजीनियर सुमित कुमार, संजय साह, मन्नू गोस्वामी, बबलू बिष्ट, लच्छू भाई, संदीप पांडे, महेंद्र कुमार, राकेश बेलवाल, प्रमोद बेकवाल, वीर बिष्ट, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, जावेद वारसी, लाल सिंह पवार, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, संजय जोशी, कमल बोरा, सुदर्शन परमार, विनोद जोशी, चरणजीत बिंद्रा, नीरज प्रभात गर्ग, कैलाश जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed