हल्द्वानी—  जनपद नैनीताल में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही गैस/ईंधन का उपयोग करें।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, सहित सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्र के गैस एवं पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक का नियमित चैकिंग करें।

Advertisement

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आश्वस्त किया है कि जनपद की तीनों गैस एजेंसियों भारत, एचपी एवं इंडेन गैस एजेन्सी में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे घबराकर गैस एजेंसियों के गोदाम पर न जाएं और न ही अनावश्यक परेशान न हों, क्योंकि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया विगत सप्ताह जनपद में गैस का बैकलॉग 40 हजार था वर्तमान में 25 हजार है, धीरे-धीरे जनपद में गैस की स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होने उपभोक्ताओं व आम जनता से अपील की है कि गैस गोदाम में ना जाएं सभी को होम डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने गैस एजेन्सियों को निर्देश दिये हैं कि जिन लोगों की गैस बुकिंग पहले है उन्हें प्राथमिकता से होम डिलीवरी करायें साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि ऑनलाइन बुकिंग अवश्य करायें।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की भी कोई कमी नहीं है प्रशासन द्वारा सप्लाई चेन एवं स्टॉक की नियमित चैकिंग की जा रही है।

See also  नयना पीक दोस्तो के साथ घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में SDRF टीमें,,।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है; लोग दहशत में आकर या आवश्यकता से अधिक ईंधन घर में स्टोर न करें। घरों में ज्वलनशील पदार्थ जमा करना गंभीर अग्नि दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि भ्रामक अफवाहों से बचें।

Advertisement

You missed