कोटद्वार—   भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने सभी से एकजुट होकर महिला मोर्चा को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

Advertisement

मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल हैं।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय की सह प्रभारी बबली चौहान, जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत, अराधना द्विवेदी, हंसलता, बबीता ग्वाड़ी और महेश्वरी बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

Advertisement

You missed