Spread the love

कोटद्वार—   लायंस क्लब डिग्निटी कोटद्वार के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया, जब क्लब की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

यह केवल एक औपचारिक चुनाव नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव, एकजुटता और ‘हम सब एक हैं’ की भावना का जीवंत उदाहरण बना।

क्लब की आयोजित जनरल मीटिंग में आगामी सत्र के लिए PST (President, Secretary, Treasurer) का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:अध्यक्ष: Ln. अवदेश चमोली,सचिव: Ln. रोबिन सिंह, कोषाध्यक्ष: Ln. हुकम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष: Ln. अरविंद बंसल, निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जो क्लब की मजबूत एकता और आपसी विश्वास को दर्शाती है।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष Ln. प्रशांत रस्तोगी, सचिव Ln. आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष Ln. हितेश गोयल, Ln. राजेश फुल, Ln. रोहित पत्ता, Ln. अमित जैन, Dr. S.K. खट्टर, Ln. Dr. राज विज, Ln. सारांश बंसल एवं Ln. बृजेश सिंगल उपस्थित रहे।क्लब के वर्तमान अध्यक्ष Ln. प्रशांत रस्तोगी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उन्होंने कहा कि “कर्म ही पूजा है” के सिद्धांत को अपनाते हुए क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर क्लब की प्रगति और सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love