
हल्द्वानी– 10 जनवरी 2024 को डॉ सुदेश खन्ना(संगीत शिक्षिका एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को संगीत की पुस्तकें एवं पत्रिकाएँ दान दी गई।।जिससे संगीत के शिक्षार्थी लाभान्वित हो सकें|
इस अवसर पर मानविकी विद्याशाखा की निदेशक प्रोफेसर रेनू प्रकाश एवं कुलसचिव प्रोफेसर पी0डी0 पंत के साथ ही संगीत, नृत्य एवं कला प्रदर्शन विभाग के शिक्षक श्री द्विजेश उपाध्याय, श्री अशोक चंद्र टम्टा, श्री प्रदीप कुमार, श्री जगमोहन परगांई तथा श्री प्रकाश चंद्र आर्य भी उपस्थित रहे|
