
लालकुआं– लालकुआं पुलिस ने बुजुर्ग गुमशुदा को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर किया बेटे के सुपुर्द।*
श्री मनोहर सिंह पुत्र कुंदन सिंह मेहरा निवासी संजय नगर-2, बिंदुखता लालकुआं द्वारा कोतवाली लालकुआं में आकर अपने *पिता कुंदन सिंह मेहरा के दिनांक 11-01-2024* को अचानक घर से लापता हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गई।
*श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं* द्वारा पुलिस टीम को गुमशुदा उपरोक्त की सकुशल बरामदगी करने हेतु *रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टेंपो स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानों व संभावित स्थलो* पर तलाश किया गया एवं तमाम सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरों की बारीकी से छानबीन कर अथक प्रयासों से *24 घंटे के भीतर* गुमशुदा उपरोक्त को *विवेक होटल लालकुआं* से सकुशल बरामद कर गुमशुदा के पुत्र मनोहर सिंह के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा के परिवारजनों द्वारा लालकुआं पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही एवं गुमशुदा को सकुशल बरामद करने पर आभार व्यक्त किया एवं प्रशंसा की गई।।
