
नैनीताल— उत्तराखण्ड के नैनीताल में विज्ञान से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा सिमरन ने फांसी से लटककर की आत्महत्या।
डी.एस.बी.कैंपस में पढ़ने वाली बीस वर्षीय सिमरन के स्वर्गीय पिता मॉल रोड के एक होटल में काम करते थे।
सिमरन अपनी माँ, दो भाइयों और दादी के साथ रहती थी। घटना के समय, कमरे में दादी साथ थी, लेकिन रात दो ढाई बजे सिमरन ने ये आत्मघाती कदम उठाया, जब दादी सो रही थी।

मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप का है मामला।
चुन्नी को फांसी का फंदा बनाकर लटकी थी सिमरन।
पुलिस को दी सूचना पर कोतवाल हरीश चंद पंत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर के आसपास लोगों का जमावड़ा।
