
नैनीताल—- वीकेंड पर बढ़ते पर्यटक दबाव और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया,
जिसमें काले शीशे, अवैध और भ्रामक नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन कर सड़कों पर रौब झाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
एसएसपी डा. मंजूनाथ TC के निर्देशन तथा एसपी जगदीश चंद्र एवं मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।

पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील यातायात प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस द्वारा लगातार यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। काले शीशों वाली गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई, जिनमें तीन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई..
24BH4047A कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान UP14GQ9191 कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान UP14GV0008 कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
