Spread the love

उत्तराखंड—  भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मोहनागाँव, थली, क्वाली, महतोली, हरिनगर, पहाड़पानी सुन्दरखाल, आदि गांव का पैदल दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना!

ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

जल निगम व जल सस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री ने PWD व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है।

मंत्री कैड़ा ने pmgsy व pwd विभाग के अधिकारियो को लंबित मोटर मार्गो की शीघ्र डीपी आर तैयार कर शासन को भेजनें के निर्देश दिए!

मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!


Spread the love

You missed