Spread the love

उत्तराखंड—  उधम सिंह नगर।जिला उधम सिंह नगर के सिटी क्लब में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट चौहान के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल की बहनों द्वारा फ्रूट चाट, कस्टर्ड, ढोकला, चना चाट, पोहा, इडली एवं साबूदाना खीर जैसे पौष्टिक एवं कम तेल से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में उधम सिंह नगर प्रभारी श्रीमती विजय लक्ष्मी चौहान सह प्रभारी श्रीमती पूनम जोशी, महिला मोर्चा उधम सिंह नगर के प्रभारी श्री तरुण दत्ता जी, उधम सिंह नगर के मेयर श्री विकास शर्मा प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी बोराजी कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती जानकी तिवारी कार्यक्रम सहसंयोजिका श्रीमती गीता भारद्वाज जिला महामंत्री प्रेम लता चौहान जिला,महामंत्री प्रीति धीर जी वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा सहित उधम सिंह नगर के चारों मंडलों की महिला मोर्चा के मंण्डल अध्यक्ष एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी एवं जिला उधम सिंह नगर के समस्त पदाधिकारी गण एवं एवं सम्मानित सदस्यो सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार तथा खाद्य तेल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


Spread the love