Spread the love

हल्द्वानी– हल्द्वानी में दिनांक 15.06.2026 को  मनमीत सिंह सेठी पुत्र मनजीत सिंह सेठी, निवासी ठंडी सड़क, भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK04AK-5111 चोरी होने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा  मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं  अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक , कोतवाली , हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश हेतु निर्देशित किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.06.2026 को एमबीपीजी ग्राउंड, हल्द्वानी क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त विश्वजीत मण्डल पुत्र कृष्णा मण्डल निवासी , खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र – 23 वर्ष हैं।


Spread the love

You missed