Spread the love

धारी—   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री एवं जनपद नैनीताल के प्रभारी मंत्री खजान दास ने विकासखंड धारी सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उपस्थित जनता की समस्याएं सुनी। और उनका निराकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने कहा कि देश के विकास हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ ही अनेक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है, राज्य में अधिक समय तक आने वाले देश के वह पहले प्रधानमंत्री है जोकि अब तक 28 से भी अधिक बार राज्य में आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए और राज्य के हित में कई निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अपनी पीढ़ा के साथ साथ दूसरों के दर्द को भी समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती सभी को सीखते रहना चाहिए और संवाद करना भी आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उड़ान भरना अच्छी बात है, उड़ान भरिए लेकिन ज़मीन को कभी मत भूलना क्योंकि आखिर में ज़मीन पर ही आना है।

See also  रामनगर की पुष्पा कुमारी बनी "एसआईआर" का कार्य पूर्ण करने वाली प्रथम बीएलओ,,।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा ने कहा कि उत्तराखंड को स्वर्गीय अटल जी ने बनाया और पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम पुष्कर सिंह धामी मिलकर संवारने का काम कर रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री कैड़ा द्वारा भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले धारी के क्षेत्र पंचायतों ग्राम प्रधानों को विधायक निधि से 15-15 सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की।

इस दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत पशुपालन हेतु 6 किसानों को 5 लाख रुपए के चैक वितरित किए गए तथा दो महिलाओं को किया गया महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास, जिला उद्योग केंद्र, उद्यान, कृषि, सहकारिता, पशुपालन, चिकित्सा, पूर्ति, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, राजस्व,सीउरेडा आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों के मौके पर ही फार्म भरवाए गए।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, भावना मेहरा, देवेंद्र सिंह, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed