Spread the love

हल्द्वानी—   काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स स्थित सिंचाई नहर में सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथों पर बने टैटू उसकी पहचान का अहम सुराग हो सकते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शव नहर में कैसे पहुंचा। घटनास्थल पर चल रहे नहर कवरिंग निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love