Spread the love

रामनगर—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर पहुंचे। अहाना रिसॉर्ट स्थित हेलीपैड पर उनके स्वागत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लेकिन सबसे खास नज़ारा तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री की नजर वहां मौजूद बच्चों पर पड़ी।

मुख्यमंत्री ने औपचारिकताओं से इतर खुद बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। जैसे ही मुख्यमंत्री बच्चों के बीच पहुंचे, उत्साह का माहौल बन गया। बच्चों ने उनके साथ सेल्फी लीं, तस्वीरें खिंचवाईं और खुलकर बातचीत की। मुख्यमंत्री का यह सहज और अपनापन भरा अंदाज बच्चों के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों का भी दिल जीत गया।

बच्चों को दिए सफलता और संस्कार के मंत्र

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की सीख भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास करने वाला व्यक्ति हर लक्ष्य हासिल कर सकता है।

जनसमस्याएं भी सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

रामनगर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  मौसम - उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू,,,लेकिन सड़कें बदहाल..जिम्मेदार ??

Spread the love

You missed