उत्तराखंड—  नैनीताल जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से जारी बारिश के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। जब बारिश हल्की बूंदाबांदी में बदली और लोग अपने कामकाज के लिए बाहर निकले, तो उन्हें जगह-जगह टूटी सड़कों और जलभराव का सामना करना पड़ा।

हल्द्वानी की रामपुर रोड की बदहाल स्थिति ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत न होने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है।

Advertisement

राहगीरों और वाहन चालकों को इन गड्ढों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। ऐसा ही हाल शहर के कई मोहल्लों के अंदरूनी रास्तों का है जहां राहगीरों की कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलेभर में बारिश का असर

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल के अनुसार जिले में कई क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। 20 जुलाई की सुबह 9:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक…

नैनीताल (स्नो व्यू) में 63.0 मिमी,, हल्द्वानी (काठगोदाम) में 24.0 मिमी,, रामनगर में 20.0 मिमी,, कालाढूंगी में 20.0 मिमी,, कैंची धाम में 35.8 मिमी,, बेतालघाट में 14.5 मिमी,, खनस्यू (ओखलकाण्डा) में 72.0 मिमी,, मुक्तेश्वर में 28.8 मिमी बरसात दर्ज की गई है।

8 मार्ग बाधित, भारी वाहनों पर रोक

लगातार बारिश के चलते नैनीताल जिले में 2 राज्य मार्ग, 1 मुख्य जिला मार्ग और 5 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए हैं। प्रमुख बंद मार्गों में गर्जिया-बेतालघाट-खैरना-ओडाखान-भटेलिया, रामनगर-भण्डारपानी-अमगड़ी-बोहराकोट-ओखलढुंगा मार्ग और कई ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं।

See also  दुग्ध सहकारिता में लालकुआं का दबदबा कायम,, 2025-26 के लिए प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ घोषित,, सम्मानित हुऐ मुकेश बोरा,,।

इसके अलावा हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर रामगढ़ पुल के समीप सड़क धंसने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

मुक्तेश्वर (रामगढ़), ओखलकाण्डा (तुषराड़) और टी गार्डन (श्यागखेत) क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित है। संबंधित विभाग मार्ग खोलने और बिजली व्यवस्था सुचारू करने में जुटे हुए हैं।

You missed