Spread the love

कोटद्वार—   सार्थक योगशाला में गुरु पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। योग साधकों ने अपने गुरुजनों का तिलक, पुष्प एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर सार्थक योगशाला की संस्था अध्यक्ष योगाचार्य कविता कण्डवाल ने बच्चों को गुरु के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और श्रेष्ठ चरित्र प्रदान करते हैं।

उन्होंने सभी बच्चों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने, उनके प्रति कृतज्ञ रहने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सार्थक योगशाला के समर्पित कोचों को उनके उत्कृष्ट योगदान, अनुशासन एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी योग साधकों एवं अभिभावकों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का आयोजन भी किया गया। सभी योग साधकों ने नियमित योगाभ्यास, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन योगशाला के प्रेरक संदेश के साथ हुआ—

“योग करें, स्वस्थ रहें।
फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़।


Spread the love

You missed