कोटद्वार—  श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव 2026 के शुभ अवसर पर 4 दिसंबर 2026 के प्रातः 5:30 बजे से होने वाली मिनी मैराथन/ क्रॉस कंट्री के संबंध में एक आवश्यक बैठक स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में श्री रविंद्र सिंह नेगी वित्त समिति के अध्यक्ष जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिसमें तीन वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी अंडर 13 बालक /बालिका की आयु 1 जनवरी 2014 के बाद का जन्म होना चाहिए इस वर्ग की दौड़ सिद्धबली मंदिर के मुख्य गेट से जी एम ओ यू के पेट्रोल पंप टाटा तक वापसी सिद्धबली मंदिर मुख्य गेट अंडर 17 बालक बालिका वर्ग मंदिर के मुख्य गेट से झंडा चौक कोटद्वार व वापसी श्री सिद्धबली मंदिर आयु 1 जनवरी 2010 के बाद का जन्म अंडर 21 सिद्धबली मंदिर गेट से तीलू रौतेली चौक वापसी सिद्धबली मंदिर तक आयोजित की जाएगी ।

Advertisement

बैठक में श्री सुनील रावत विजयनंद पोखरियाल स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह दांगी वॉलीबॉल कोच विक्रम सिंह नेगी एथलीट कोच मानसिंह थापा फुटबॉल कोच महेंद्र सिंह रावत हॉकी कोच राहुल यादव क्रिकेट कोच कोच शिवांश रावत बैडमिंटन कोच अमन रावत आर्चरी कोच हेमंत राठी खेलो इंडिया के फुटबॉल कोच शिव चौधरी टेबल टेनिस कोच हिमांशु पल्रेडिया हॉकी कोच मिनी स्टेडियम motadank के तेजेंद्र सिंह रावत वरुण भट्ट खुशबू सिद्धार्थ रावत आदि उपस्थित रहे।