Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में दो युवाओं द्वारा छेड़छाड़ करने से नाराज किशोरियों और महिलाओं ने उनकी धुनाई कर मुंह काला कर बिच्छू घांस लगाई।

यह घटना अब तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस कार्यवाही के लिए शिकायत का इंतजार कर रही है।

नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर से लगे सतौली गांव में शुक्रवार से दो लोग घूम रहे थे। शनिवार को गांव की सड़क में घूमते दो युवकों ने किशोरियों पर अभद्र फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उन्होंने उन लड़कियों से कहा कि वो उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लें तो सही रहेगा।

सतौली गांव से महिलाओ का दो युवकों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां दो मनचले युवकों पर चप्पल और थप्पड़ों की बरसात कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने मनचलों पर काला रंग डाला। महिलाओं और युवतियों ने मनचलों का पहाड़ी इलाज(बिच्छू घास)लगाया। वीडियो से प्रतीत होता है कि युवती को मनचलो ने छेड़ा, जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की। क्षेत्र में हल्ला मचने के बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल पहुँचे और दोनों मनचलों को दबोच लिया।

दूसरे विडीओ में स्थानीय लोग किसी व्यक्ति को बोलते दिख रहे है की “बाहर से काम करने आने वालों के पहले सत्यापन कराओ”, फिर यहां काम करने को बुलाओ। महिला बोल रही है कि “ये कांड करेंगे और तुम फसोगे”। इससे ऐसा लग रहा है कि ये दोनों कहीं से इस क्षेत्र में काम करने आए हैं।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि ये 14 युवक कम की तलाश में आए थे जिसमें से 9 लोग लौट गए और 5 वहां रुक गए। इनमें से दो लोग किसी दुकान में बैठे थे जहां ये युवतियां पहुंची। युवतियों को फबती कसने पर उन्होंने शिकायत की और ये बवाल हो गया। अब पुलिस कार्यवाही के लिए दोनों पक्ष की शिकायत का इंतजार कर रही है।

See also  नैनीताल की मालरोड पर अब भूल से भी यह गलती मत करना,,, वरना हो जाएगा चालान,,।

Spread the love

You missed