हल्द्वानी— महिला वैश्य महासभा, हल्द्वानी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
समाज की महिलाओं ने पूर्ण विश्वास जताते हुए राशी जैन को सर्वसम्मति से आध्या पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें उनके नए दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई दी।
नवनियुक्त अध्यक्ष राशी जैन और महामंत्री रश्मि गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे महासभा की सभी महिलाओं को एकजुट कर समाज हित और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
बैठक में महासभा की कई अन्य गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं और सभी ने नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना की
