उत्तराखंड– नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर थाना मुखानी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद आजम उर्फ अफजल को 13 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की मां ने शिकायत दी थी कि अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास ईंटों के चट्टे के पीछे मोहम्मद आजम ने उसके नाबालिग पुत्र के साथ दुष्कर्म और मारपीट की।
शिकायत मिलते ही थाना मुखानी में FIR संख्या 126/2026 दर्ज की गई। मामले मेंधारा 115(2), 137(2) BNS और धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक दीपा जोशी को सौंपी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद आजम उर्फ अफजल (40) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी मूल रूप से ग्राम कायमगंज, तहसील बिलासपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में भूरा मुल्ला, अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास, थाना मुखानी क्षेत्र में रह रहा था।
एसएसपी की बच्चों के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि नाबालिग बच्चों के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे मामलों में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
