हल्द्वानी— राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हल्द्वानी द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर संघ कार्यालय मधुकर कुंज हल्द्वानी में यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में आर के गुप्ता, राहुल जोशी, भुवन जोशी, राजकुमार मोरा, प्रहलाद सिंह सपत्नीक सम्मिलित रहे।
यज्ञ का संचालन प्रसिद्ध ज्योतिर्विद पंडित डॉ. नवीन चंद्र जोशी जी द्वारा किया गया।
दीपावली के अवसर पर किए गए हवन यज्ञ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश व विश्व की समृद्धि व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट , सह प्रान्त प्रचारक चंद्रशेखर , प्रान्त सेवा प्रमुख पवन , सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी , सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय , विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र , सह विभाग संघचालक डॉ. नीलांबर भट्ट, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह , सह विभाग संपर्क प्रमुख गोधन सिंह धोनी, जिला कार्यवाह इन्द्र सिंह नियाल, सह जिला कार्यवाह सूरज तिवारी, जिला प्रचारक जितेंद्र , जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी, जिला व्यवस्था प्रमुख दीवान जीना , सह सेवा प्रमुख अशोक, जिला विद्यार्थी कार्य प्रचारक जगदीश , आशीष सत्यवली, प्रमोद , नगर कार्यवाह प्रकाश पांडे, सेवा भारती के सुदर्शन राणा, कैलाश, ललित भट्ट, ललित परगाई सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


