बैलपोखरा—  आशीष मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल, बेलपोखरा में 9 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत राज्य की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं उत्तराखंड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड को जानो’ नामक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने प्रदेश के इतिहास, भूगोल, संस्कृति और आंदोलन से जुड़े सवालों के सटीक जवाब दिए।

छात्राओं ने प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं एवं विरासत को दर्शाते हुए आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। लोकगीतों और लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के उत्साह एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए दौड़, कबड्डी और रस्साकशी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक तारादत्त सत्यवली ने उत्तराखंड राज्य के गठन, उसके ऐतिहासिक संघर्ष, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों को राज्य के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति एवं समस्त शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास, परंपराओं एवं राज्य स्थापना दिवस के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी मातृभूमि, राज्य की संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान और जागरूकता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Advertisement

You missed