नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मार कर हत्या।

नानकमत्ता–  आज सुबह जनपद उधम सिंह नगर के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में डेरा बाबा कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

इस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया और क्षेत्र में तनाव फैल गया तमाम आला अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने एसआईटी टीम का गठन कर दिया है।

 

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। बताते चलें कि नानकमत्ता साहब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह आज प्रातः गुरुद्वारे में माथा टेक कर कुर्सी पर बैठे हुए थे। लगभग प्रातः 6:15 बजे दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और बाबा तरसेम सिंह के सीने में गोली दाग दी।

 

जैसे ही बाबा तरसेम सिंह दो कदम आगे चले तो हमलावरों ने दूसरी गोली भी उनको मार दी।

 

जिससे बाबा तरसेम सिंह वहीं गिर पड़े और हमलावर बाइक से फरार हो गए। गोली की आवाज से तत्काल गुरुद्वारे से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के अस्पताल ले जाया गया।

 

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।घटना के बाद जिले के कप्तान मंजुनाथ टीसी वहां पहुंच गए और पूरे जिले का पुलिस फोर्स, एसटीएफ अन्य पुलिस दल चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया।

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है और मात्र 3 सेकंड में इस घटना को अंजाम दिया गया है ।

See also  हल्द्वानी :- चौथी बार महोत्सव-2026 :- लोक संस्कृति को मिलेगा मंच,,, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर से गुलजार होगा समा,,।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस की आठ टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए लगा दी गई हैं । क्षेत्र के नामी गिरामी बाबा तरसेम सिंह की हत्या से पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है।

 

संवाददाता– सम्मी मेहर