जिला अधिकारी ने ली राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक।

पौड़ी–  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में वर्चुअल माध्यम से राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक ली।

 

 

उन्होंने बैठक में उपजिलाधिकारियों को समय-समय पर राजस्व वसूली की समीक्षा करने तथा इसकी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये।

 

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की कम प्रगति पर लैंसडौन, चाकीसैंण, कोटद्वार व सतपुली के तहसीलदारों को सक्त चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली की प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को भी राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने तथा बड़े बकायादारों पर वसूली की कार्यवाही तेजी से करने को कहा।

 

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह, सतपुली अनिल चन्याल, लैंसडौन शालिनी मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।