
हल्द्वानी– जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री बलराज पासी ने कहा कि जो कांग्रेस आज संसद में संविधान की दुहाई दे रही है वो भूल गयी है अपनी पुरानी करतूतो को जब भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुःखद और काले अध्याय की जननी है .. जिसे हम आपातकाल के रूप में जानते हैं.. कैसे कांग्रेस की दादी ने एक रात में लाखों कार्यकर्ताओं को बंदी बना दिया गया और हज़ारों कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी..
इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा आपातकाल के दौरान कांग्रेस के कुकृत्य को आज के हर युवा को जानना भी चाहिए और उस पर विचार भी करना चाहिये कि क्या मंजर रहा होगा उस वक्त जब एक रात में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपातकाल लगा कर लोगों को उनके मूल अधिकारों से वंचित कर दिया गया था…
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि आज का युवा पढ़ा लिखा है बीते चुनाव में कांग्रेस द्वारा संविधान को खत्म करने की बात का पुनः भाजपा सरकार को केंद्र में स्थापित कर कांग्रेस मुहँ तोड़ जवाब दिया..

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही लोकतंत्र की रक्षक है जो कांग्रेस द्वारा किये गये हर कुकृत्य का मुहँ तोड़ जवाब देती है.. आपातकाल के दौरान अपनी जान की आहुति देने वाले हर कार्यकर्ता को नमन है .. आपातकाल हमारे लोकतंत्र पर काला दाग है जिसे हर भारतीय ना कभी भुला था ना कभी भूलेगा…
इस मौके पर आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मानित किया.
मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और नीरज बिष्ट ने किया
इस मौके पर राज्य मंत्री अनिल कपूर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल जी, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत , रंजन बर्गली, मोहन पाल , गौरव जोशी, हिमांशु मिश्रा, प्रताप रैक्वाल, प्रतिभा जोशी, अलका जीना, विजयालक्ष्मी चौहान, किशोर जोशी, कुलदीप कुल्याल, कनिष्क ढींगरा, उदित चौधरी, विशु शर्मा श्रुति तिवारी , प्रतिभा जोशी, पूनम जोशी, राशि जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे..।।
