Spread the love

उत्तराखंड—   नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ में उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने दुग्धशाला का विस्तृत भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने आधुनिक मशीनरी के माध्यम से दुग्ध, पनीर, घी सहित अन्य दुग्ध पदार्थों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा । प्रशासन /विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने दुग्धशाला की प्रयोगशाला (लैब) में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया, फैट, एसएनएफ एवं शुद्धता की जांच संबंधी विधियों की भी जानकारी दी।

आँचल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने दुग्धशाला की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि संघ द्वारा प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों से दूध संग्रह किया जा रहा है।

उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता मानकों, आधुनिक तकनीक तथा दुग्ध उत्पादको को समय पर भुगतान की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर कहा कि किसानों को दुग्ध उत्पादन की लागत, पशु आहार, पशु स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर भुगतान जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि किसान आयोग किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और इनके स्थायी समाधान के लिए सरकार स्तर पर ठोस पहल की जा रही है।

चौधरी अजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाना, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना और सहकारी संस्थाओं को और मजबूत करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र हल किया जाएगा।

See also  दोपहर में बाहर निकलने से बचे,,,, एडवाइजरी जारी,,,, मैदानों में बढ़ेगा हीट का अटैक,,,, अगले 4 दिन भीषण गर्मी..,,,,,,

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि, सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, अमृत लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

दुग्ध संघ के पी.एंड.आई. सुभाष बाबू, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा , प्रभारी इंजीनियर स्टोर प्रभारी खलील अहमद , राजू दुम्का , लैब प्रभारी रमेश कुमार ,इंजीनियर दिनेश कुलोरा , डॉ रमेश मेहता, एम. आई. एस. कमलेश कुमार समेत कर्मचारी मौजूद थे ।


Spread the love

You missed