
रामनगर—- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती हेतु प्रदेश भर में गठन की प्रक्रिया के तहत आज रामनगर इकाई का गठन किया गया।
संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज की संस्तुति पर कारोबारी प्रेम मेहरा को रामनगर इकाई का अध्यक्ष ,शुभम अग्रवाल को महामंत्री और रिषभ कुमार को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया हैं।
जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने नियुक्त किए गए पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आपसी सामंजस्य से व्यापारी हितों की सोच रखने वाले और संघर्ष करने वाले व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर अति शीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

रामनगर इकाई के गठन पर संगठन के संयोजक धर्म यादव ,सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, दयाकिशन उपाध्याय, पुरन लाल साह, राकेश ,टीटू, शकील अहमद, चमन गुप्ता ,रिषभ पाठक, कुंदन रावत ,ललित जायसवाल, दीपक माहेश्वरी आदि ने खुशी व्यक्त की।
