लालकुआं—-  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ ने उपभोक्ताओं और उत्पादकों को एक और बड़ी सौगात दी है।

उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही माँग आखिरकार पूरी हो गई। संघ ने आधुनिक Multivac Vacuum Pack मशीन से पैक किया गया आँचल पनीर बाजार में उतार दिया है।

इस मशीन का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने किया।

उन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा –
“यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के विश्वास और उत्पादकों की मेहनत को नई उड़ान देने वाला कदम है। हमारी प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ता तक स्वच्छ, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले आँचल उत्पाद पहुँचें।

1.5 करोड़ की मशीन, उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों के लिए लाभ—
संघ ने यह अत्याधुनिक मशीन लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की है। इसके माध्यम से पनीर की पैकिंग अब और भी सुरक्षित व आकर्षक होगी।

अब उपभोक्ताओं को 180 ग्राम पैकिंग में आँचल पनीर मिलेगा।
उपभोक्ता मूल्य ₹80 में तय किया गया है।

वैक्यूम पैक तकनीक से पनीर की शेल्फ लाइफ अधिक होगी और इसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहेगी।

संघ के सामान्य प्रबंधक डा० पी.एस. नागपाल ने बताया कि इस पहल का सबसे बड़ा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।
उन्होंने कहा –
“वैक्यूम पैक तकनीक से पैक किया गया पनीर न केवल अधिक दिनों तक सुरक्षित रहेगा, बल्कि इसमें गुणवत्ता और शुद्धता की गारंटी भी रहेगी। उपभोक्ता अब निश्चिंत होकर आँचल पनीर खरीद सकेंगे।”

इस मौके पर मौजूद स्थानीय दुग्ध उत्पादकों में भी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा –
“आज हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमारे दूध से बने उत्पाद अब सीधे आधुनिक तकनीक से पैक होकर उपभोक्ताओं तक पहुँचेंगे। इससे हमारी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और उपभोक्ताओं का विश्वास भी और मजबूत होगा।”

See also  जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व :- निदेशक IFS साकेत बडोला का इस्तीफा ,11 साल पहले VRS ,, विभाग में हलचल,,।

संघ का यह कदम दुग्ध उत्पादकों की मेहनत और ईमानदारी को सम्मान देने वाला साबित हुआ है।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि यह पहल आँचल संघ की गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आने वाले समय में संघ उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को देखते हुए और भी आधुनिक तकनीक अपनाएगा ताकि हर उपभोक्ता तक शुद्ध और भरोसेमंद उत्पाद पहुँच सकें।

उद्घाटन कार्यक्रम में यूसीडीएफ सामान्य प्रबंधक आर.एन. तिवारी, संघ के सामान्य प्रबंधक डॉ. पी.एस. नागपाल, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रभारी प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू , प्रभारी इंजीनियरिंग राजेन्द्र दुम्का, प्रभारी लैब रमेश आर्या , तथा सुरेश चंद्र विशेष रूप से मौजूद रहे।

You missed