
हल्द्वानी—- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी के आंदोलन को सफल बताया, संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता में बड़ी ताकत होती हैं।
सभी व्यापारियों ने बड़े धैर्य और शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी मांगों के लिए आंदोलन किया, जिसका मंडी समिति के प्रशासक और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान द्वारा गंभीरता पूर्वक सभी मांगों को माना गया
जिसके पश्चात गल्ला मंडी और मर्चेंट एसोसियन द्वारा हड़ताल को स्थगित किया गया ,प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने इसे सभी व्यापारी वर्ग की जीत बताया और सिटी मजिस्ट्रेट/ मंडी प्रशासक का आभार जताया हैं

आभार जताने वाले लोगों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,प्रदेश सचिव तथा मर्चेंट एसोसियन के सचिव राकेश गुप्ता ,टीटू ,गिरीश गुप्ता ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, सोनी सबरवाल आदि उपस्थित रहे।
