
हल्द्वानी— मण्डी के समस्त व्यापारियों ने कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू को तत्काल हटाए जाने को लेकर एकजुट हुए ।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने आंदोलन स्थल पर मुख्यमंत्री से व्यापारियों को मिलवाए जाने के बाद 15 दिन के लिए धरना स्थगित किया।
गल्ला मंडी और मर्चेंट एसोसियन द्वारा मंडी प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ पूर्व घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल के चलते आज आलू फल मंडी और गल्ला मंडी पूर्ण रूप से बंद रही।

जिसके चलते कारोबार पूर्ण रूप से बंद रहा और सभी व्यापारी एक जुट होकर मंडी के मुख्य गेट पर सुबह से ही एकत्र होकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए।
कुमाऊं की मुख्य मंडी हल्द्वानी के हड़ताल पर चले जाने के पश्चात पूरे कुमाऊं के कारोबार पर असर पड़ा। हड़ताल लम्बे समय के लिए ना चले, इसके लिए मुख्यमंत्री की तरफ से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मध्यस्थता के रूप में मोर्चा संभाला और मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू को व्यापारियों से वार्ता हेतु और मामले के पटाक्षेप हेतु धरना स्थल पर बुलाया गया।
जिसके बाद धरने स्थल पर पहुंचने के बाद मामले का पटाक्षेप हो ही जाता कि मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर समस्त व्यापारी उग्र हो गए और अपने कारोबार को अनिश्चित कालीन के लिए बंद की बात करने लगे।
आलू फल अड़ती एसोसियन और गल्ला मंडी से जुड़े सभी व्यापारियों ने एक स्वर में मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू को हटाए जाने की मांग को लेकर धरने में बैठ गए , इसकी भनक लगते ही देर शाम धरने स्थल पर मंडी प्रशासक /सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान वार्ता हेतु पहुंचे और उन्होंने मंडी के व्यापारियों की सभी मांगों के निस्तारण करने की बात कही।
भविष्य में मंडी प्रशासन और व्यापारियों में कोई टकराव ना हो उसके लिए एक कमेटी बनाए जाने की बात की तथा मौके पर सचिव को निर्देश दिए कि कोई भी प्रस्ताव व्यापारियों को विश्वास में लिए प्रस्ताव बोर्ड में नहीं भेजे जाए और मंडी परिसर में निर्माण कार्य को रोका जाए।
व्यापारियों की बोर्ड अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा कहा गया कि शीघ्र ही इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से एक व्यापारियों का शिष्टमंडल को मिलवाया जाएगा और जो भी उचित निर्णय होगा मुख्यमंत्री द्वारा ही लिया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट के काफी अनुरोध के बाद व्यापारियों की सहमति के बाद आलू फल एसोसियन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने अनिल डब्बू को 15 दिन के भीतर हटाए जाने को लेकर हड़ताल को स्थगित किया , और कहा कि यदि अनिल डब्बू को नहीं हटाया गया तो समस्त व्यापारी पुनः हड़ताल पर जाने को विवश होंगे , धरना स्थगित किए जाने के समय मंडी प्रशासक गोपाल चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री और मर्चेंट एसोसियन के अध्यक्ष तरुण बंसल ,आलू फल एसोसियन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ,महामंत्री दीपक पाठक, मर्चेंट एसोसियन के महामंत्री राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनू गर्ग ,केशव पलड़िया, अखिल भंडारी ,विपिन थूवाल ,जीवन कार्की ,प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,सौरभ अग्रवाल सहित हजारों व्यापारी मौजूद रहे।
