Spread the love

उत्तराखंड—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रजि0 द्वारा होली के प्रमुख त्यौहार के अवसर पर होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम और कुमाऊनी संगीत का आयोजन हल्द्वानी के हीरा जीबी नगर लगन गार्डन में किया गया।

आज के कार्यक्रम में हल्द्वानी महानगर की लगभग 50 से ज्यादा सामाजिक , धार्मिक और व्यापारी एसोसियन के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधि , विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी , और जिला पुलिस समेत अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की भारी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली के त्यौहार का आनंद लिया तथा कुमाऊनी गीतों की धुनों पर नृत्य करके भरपूर आनंद लिया ।

यह पहला मौका था कि सभी लोगों ने आपसी मतभेदों को भूलकर  होली के कार्यक्रम में एकजुटता का परिचय दिया। इस पहल से शहर के वरिष्ठ व्यापारियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई, तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की मंशा जाहिर की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी और पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी लोगों को बधाई दी तथा व्यापारियों से जनहित में पुलिस प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा की।

सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भविष्य में भी एकजुटता के साथ भेदभाव रहित कार्यक्रम को सुचारू रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाष मोंगा धर्म यादव राजेन्द्र फर्स्वाण हुकुम सिंह कुंवर अनिल खंडेलवाल भुवन तिवारी जीवन कार्की पुरन लाल साह देवेश अग्रवाल राकेश गुप्ता टीटू राजीव अग्रवाल वीरेंद्र गुप्ता गोविंद बगड़वाल राजीव जायसवाल कुंदन बिष्ट प्रज्ञान भारद्वाज मनोज जायसवाल अतुल गुप्ता भुवन जोशी कुंदन रावत ललित जायसवाल राहुल गोस्वामी राज्य मंत्री दिनेश आर्या प्रदीप जनौटी मधुकर श्रोतरीय मनोज चौहान राज्य आंदोलन कारी राजेन्द्र बिष्ट कमल जोशी अजय राठौर सुनील गुप्ता अतुल जायसवाल चमन गुप्ता आदि 250 से अधिक लोगों ने शिरकत की।

See also  उत्तराखंड - दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत में लोग..

Spread the love