Category: चंपावत

  • चंपावत : पुलिस ने कहा, गैंगरेप नहीं ,, साजिश,,,,,,,

    चंपावत : पुलिस ने कहा, गैंगरेप नहीं ,, साजिश,,,,,,,

    चंपावत—  उत्तराखंड के चंपावत जिले में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। मामले की जांच कर रही पुलिस की विशेष जांच टीम ने अब तक की जांच के आधार पर इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है।

    पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है।

    पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के अनुसार, नाबालिग ने न्यायालय में दिए गए बयान में कहा है कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ और पूरा घटनाक्रम रिश्ते में चाचा लगने वाले कमल रावत की साजिश का हिस्सा था।

    एसपी रेखा यादव ने बताया कि कथित तौर पर बच्ची को उसके बीमार पिता के इलाज और आर्थिक मदद का लालच देकर इस पूरे मामले में शामिल किया गया। पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आए तथ्य आरोपों से अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं।

    पुलिस जांच के अनुसार, नाबालिग लड़की गांव सल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में अपनी इच्छा से अपने एक परिचित के साथ गई थी। SIT ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं।

    जांच में बच्ची की लोकेशन और गतिविधियों को कॉल डिटेल रिकॉर्ड तथा CCTV फुटेज से ट्रेस किया गया। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन वह कई अलग-अलग स्थानों पर गई थी, जिसकी पुष्टि तकनीकी साक्ष्यों से हुई है।

    मेडिकल जांच में भी शरीर पर किसी तरह की बाहरी या अंदरूनी चोट, संघर्ष या जबरदस्ती के स्पष्ट संकेत नहीं मिले। इसी आधार पर पुलिस अब मामले को दूसरे एंगल से भी देख रही है।

    पुलिस जांच में गवाहों के बयान तकनीकी साक्ष्यों से मेल नहीं खाते पाए गए। इससे पूरे घटनाक्रम को लेकर संदेह और गहरा हुआ।

    जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन कमल रावत, पीड़िता और उसकी एक महिला मित्र के बीच लगातार बातचीत और संपर्क हुआ था। पुलिस इसे मामले की अहम कड़ी मान रही है।

    वहीं, जिन तीन लोगों – विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह रावत और पूरन सिंह रावत — को नामजद किया गया था, उनके घटना के समय मौके पर मौजूद होने के सबूत अब तक नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्य उनकी अनुपस्थिति की ओर इशारा करते हैं।

    बदले की भावना से रची गई साजिश” : एसपी

    एसपी रेखा यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 सदस्यीय SIT गठित की गई थी। टीम ने मेडिकल रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, CCTV फुटेज और CDR का विस्तृत विश्लेषण किया।

    उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में बदले की भावना से साजिश रचे जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक कमल रावत और उसकी एक महिला सहयोगी ने कथित रूप से पूरे घटनाक्रम की योजना बनाई थी।

    हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में फॉरेंसिक और डिजिटल जांच अभी जारी है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और यदि आरोप भ्रामक या मनगढ़ंत पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अफवाहों से बचें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

  • चंपावत में दरिंदगी — नाबालिग से गैंगरेप,,,फरार आरोपियों में भाजपा नेता का भी नाम..,,,,

    चंपावत में दरिंदगी — नाबालिग से गैंगरेप,,,फरार आरोपियों में भाजपा नेता का भी नाम..,,,,

    चंपावत—  उत्तराखंड के चंपावत जनपद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

    बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के नाम सामने आये हैं। पीड़िता के पिता द्वारा चंपावत कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, वह अस्वस्थ चल रहे हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चंपावत लाई थी।

    5 मई 2026 की शाम जब नाबालिग घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। देर रात तक तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच रात करीब 1:28 बजे पीड़िता का फोन आया, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रातभर सर्च अभियान चलाया गया।

    सुबह करीब 4 बजे एक सुनसान कमरे से नाबालिग को बरामद किया गया।

    परिजनों और पुलिस के अनुसार, बच्ची के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे और वह निर्वस्त्र अवस्था में मिली। उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

    पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि सल्ती क्षेत्र के तीन युवकों ने धारदार हथियारों के बल पर उसका अपहरण किया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए।

    पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    चंपावत कोतवाल बीएस बिष्ट ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच एक महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है और मेडिकल रेपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी।

    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाले इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे उनके राजनीतिक संबंध कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।

    वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि कमल रावत ने आरोप लगाया कि आरोपियों में एक भाजपा का बड़ा नेता शामिल है, जिसके चलते पुलिस शुरुआती दौर में मुकदमा दर्ज करने से बचती रही।

    कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि नाबालिग से जुड़े मामलों में राजनीतिक दबाव नहीं चलना चाहिए और पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।

    फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एक बार फिर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

  • सच,,,, साजिश,,,या,,, राजनीतिक षड्यंत्र,,, फैसला पुलिस के हाथ,।।

    सच,,,, साजिश,,,या,,, राजनीतिक षड्यंत्र,,, फैसला पुलिस के हाथ,।।

    हल्द्वानी–नगर निगम के चुनाव से ठीक एक दिन पहले शाम एक भाजपा नेता की कार से शराब के पव्वे बरामद हुए। कार भाजपा नेता ओ बी सी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष की बताई जा रही हैं।

     

    समर्थकों संग पहुचे कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने इसपर हंगामा कर दिया, काफी देर हंगामे कर बाद पुलिस बुला ली गई। कोतवाल साहब की  उपस्थित में  कार खुलवाने के दावा किया गया, और उसमें शराब की एक दो पेटी मिलने की बात बताई गई।।

     

    बुधवार को शाम पाँच बजे के करीब  राजपुरा के कुष्ठ आश्रम की पार्किंग  में एक  एक कार खड़ी और उसमें शराब हैं कि सूचना  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को दी। कांग्रेस प्रत्याशी ने वहां पहुँच कर हंगामा शुरु कर दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस कार को अपने साथ ले गई।

     

    देर रात नन्हे कश्यप, जो भाजपा  के ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं  ने भी पुलिस को एक तहरीर दी, जिसमे  उन्होंने कहा कि उनकी कार दो दिन से कुष्ठ आश्रम की पार्किंग में खड़ी  हुई थी,

     

    उनका इल्जाम हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने नकली चाबी से कार खोलकर उसमे शराब की पेटियाँ रख दी।

    एस एस पी मीणा ने कोतवाली प्रभारी को गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं , जांच पूरी होने के बाद उसी अनुरुप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

     

  • बलूनी बोले, विकास के लिए शैलेंद्र को जिताओ।

    बलूनी बोले, विकास के लिए शैलेंद्र को जिताओ।

    कोटद्वार– गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के पक्ष में चुनावी जनसभा कर जनता से कोटद्वार के विकास के लिए शैलेंद्र रावत को भारी मतों से जिताने की अपील की।

     

     

    मंगलवार को गढ़वाल सांसद के कोटद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ मार्ग से झंडाचौक होते हुए दुर्गापुरी तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान सांसद अनिल बलूनी और प्रत्याशी शैलेंद्र रावत सहित अन्य नेता खुली जिप्सी में सवार होकर लोगों से अभिवादन करते रहे। उसके बाद दुर्गापुरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

     

     

    उन्होंने कहा कि सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं और इन योजनाओं का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

     

     

    उन्होंने कहा कि कोटद्वार के समुचित विकास के लिए भाजपा को जीत दिलाना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र रावत को पार्टी पदाधिकारी अच्छी तरह से जानते हैं, उनके माध्यम से कोटद्वार के विकास के मेयर प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे कोटद्वार नगर निगम की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे।

     

    इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, भाजपा नेता सुमन कोटनाला, विपिन कैंथोला और राजगौरव नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • जिहादियों , अराजक तत्वों और हल्द्वानी की फिजा बिगाड़ने वालों का वोट मुझे नहीं चाहिए– गजराज सिंह

    जिहादियों , अराजक तत्वों और हल्द्वानी की फिजा बिगाड़ने वालों का वोट मुझे नहीं चाहिए– गजराज सिंह

    हल्द्वानी–चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने साफ करते हुए कहा जिहादियों , अराजक तत्वों और हल्द्वानी की फिजा बिगाड़ने वालों का वोट मुझे नहीं चाहिए ।

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी पर सिर्फ वनभूलपुरा क्षेत्र का मेयर बनने के लिए चुनाव लड़ने की बात कही ।

     

     

    हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में धुंआधार चुनाव प्रचार करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने आज हिंदू धर्मशाला , ट्रांसपोर्ट नगर , डहरिया , हीरानगर , शीशमहल एवं काठगोदाम क्षेत्र में जन संपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित की ।

     

     

    नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ वनभूलपुरा का मेयर बनना चाहते हैं । वनभूलपुरा क्षेत्र में हो रही उनकी गोपनीय बैठकों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है ।

     

     

    उन्होंने कहा हल्द्वानी की जनता को साफ दिखाई दे रहा है हमने शिव सेना का समर्थन लिया और कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का समर्थन मांगा ।

     

    हमारा उद्देश्य हल्द्वानी की जनता के सामने साफ है हम दंगाइयों , उपद्रवियों एवं हल्द्वानी के विकास में बनने वाली हर बाधा को दूर करेंगे ।

     

     

    गजराज सिंह बिष्ट ने गरजते हुए कहा हल्द्वानी में बेलबाबा से रानीबाग तक अतिक्रमण हटा , कालाढूंगी चौराहे से कठघरिया तक अतिक्रमण हटा ,कुसुमखेड़ा से लेकर भाखड़ा तक अतिक्रमण हटा , ये सारे हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र थे यहां कोई दंगा अराजकता या किसी तरह की कोई गुंडागर्दी नहीं हुई ।

     

     

    जब प्रशासन ने वनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, क्या कारण है कि वहां अराजकता फैला कर पुलिस कर्मियों को बंधक बना दिया जाता है ,

    क्या कारण है 22 महिला पुलिस कर्मियों को बंधक बना दिया जाता है ,

    क्या कारण है निगम के कर्मचारियों को पीटा जाता है लगभग 150 सफाई कर्मचारियों को लहूलुहान कर दिया जाता है ,

    पत्रकार साथियों को भी नहीं बख्शा जाता है ।

     

    कांग्रेस के प्रत्याशी बताए किस सफाई कर्मचारी का हाल चाल लेने गए , किस पुलिस कर्मी को देखने अस्पताल गए और उन्होंने किस पत्रकार भाई को ढाढस बधाया ।

    इसके उल्टे दंगाइयों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जरूर पहुंच गए ।

     

    दंगाइयों एवं अतिक्रमणकरियों को साथ लेकर हल्द्वानी का मेयर बनने का दिवास्वप्न देख रहे कांग्रेस प्रत्याशी को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता आगमी 23 जनवरी को उनके स्वप्नलोक वनभूलपुरा में बसाने का इंतजाम कर आएगी । क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी दिन में तो भाईसाहब भाईसाहब करते हैं और रात होते ही भाईजान भाईजान कर दोहरा चरित्र निभाते हैं ।

     

    आज प्रचार अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,सांसद अजय भट्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ,विधायक बंसी धर भगत,प्रतिभा जोशी,रंजन बरगली, चुनाव प्रभारी हरीश पांडे ,सुरेश भट्ट ,दिनेश आर्या , मोहन पाल , रेनू अधिकारी , पंकज खत्री , विजय लक्ष्मी चौहान , रंजन बर्गली , प्रखर शाह समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।

  • कुमायूं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारों की एक बैठक में नवीन भट्ट को टनकपुर तहसील इकाई का अध्यक्ष बनाया गया……..

    कुमायूं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारों की एक बैठक में नवीन भट्ट को टनकपुर तहसील इकाई का अध्यक्ष बनाया गया……..

    टनकपुर: [चंपावत]- पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] के कुमायूं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारों की एक बैठक में सर्व समिति से नवीन भट्ट को टनकपुर तहसील इकाई  का अध्यक्ष बनाया गया,  उपाध्यक्ष विनोद जोशी, महासचिव सूरी पंत को बनाया गया है| कुमांऊ प्रभारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन भट्ट से एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी बनाने को कहा है । इस अवसर पर पत्रकार प्रेस परिषद कुमाऊँ मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि पूरे भारत में एक मात्र ऐसा पत्रकार संगठन है, जो पत्रकारों के हितों एवं उनकी समस्याओं के लिए हमेशा कार्य करता है।

     

    उन्होंने कहा कि चंपावत जनपद मैं अन्य जगह भी शीघ्र इकाई बनाई जाएगी। इसके अलावा परिषद अपने सदस्यों को सवा दो लाख का निशुल्क बीमा अपने सदस्यों को देता है। 28 राज्यों में पत्रकार परिषद सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। 18000 से अधिक विद्वान एवं जाने माने वरिष्ठ पत्रकार इस संगठन से जुड़े हैं। संगठन उत्तराखण्ंड में भी पिछले कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुमांऊ भर में कई अन्य इकाईयों का भी शीघ्र गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परिषद पत्रकारों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पत्रकार उत्पीड़न किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जायेगा।

     

    उन्होंने कहा कि चंपावत जिले के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की जायेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष टनकपुर नवीन भट्ट ने  पत्रकारों ने स्वागत करते हुए बधाई दी। बैठक का संचालन पत्रकार प्रेस परिषद कुमाऊं मंडल सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने किया। टनकपुर तहसील का नवीन भट्ट को अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ सहयोगी परमजीत सिंह पम्मी, जगदीश चंद्र ,गुरदिप सिंह अध्यक्ष सितारगंज;  पत्रकार प्रेस परिषद अध्यक्ष उधम सिंह नगर सुरेंद्र तनेजा, नैनीताल जिलाध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट ,खटीमा अध्यक्ष अशोक सरकार,

     

    गुड्डू खान दीपक यादव, पत्रकार प्रेस परिषद कुमायूं मंडल मीडिया प्रभारी अतुल अग्रवाल,  कुमाऊं मंडल महासचिव मनोज श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष अजय गुप्ता,   मंडल सचिव भारत Singh chaupal  मंडल महासचिव कैलाश जोशी,रानीखेत अध्यक्ष संदीप पाठक ,काशीपुर अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,महामंत्री काशीपुर आरिफ खान सहित तमाम पत्रकारों ने बधाई दी है।

  • चम्पावत में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया…..

    चम्पावत में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया…..

    नाबालिग किशोरी की सुरक्षा, देखभाल और काउंसलिग की हो उचित व्यवस्था – कुसुम कण्डवाल

    चंपावत- चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों पर नाबालिग के साथ गैंग रेप की संवेदनशील घटना का महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए सीओ चंपावत व डीपीओ चम्पावत से फोन पर वार्ता करते हुए घटना की जानकारी ली साथ ही उन्होंने पीड़ित किशोरी की सुरक्षा, देखभाल व काउन्सलिंग की उचित व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिए है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) चम्पावत पीएस कफलिया ने घटना की जानकारी में बताया कि में मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनो ही आरोपी 25 वर्ष की आयु से अधिक के है।

     

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थ्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनो को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार चम्पावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों नाबालिग को बहलाकर बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। उसे ट्रक में बैठा लिया और इसके बाद गैंग रेप किया।

     

    मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने बहुत ही गंभीर व संवेदनशील बताते हुए कहा कि आज का समय है कि माता पिता को अपने बच्चों की मॉनिटरिंग करनी अत्यंत आवश्यक है कि वो किसके सम्पर्क में है या किससे उनकी दोस्ती है। वहीं आयोग अध्यक्ष ने नाबालिग किशोरी की वन स्टॉप सेंटर में उचित देखभाल के लिए व उसकी काउन्सलिंग के लिए निर्देशित किया है । पीड़िता को 5 दिन के लिए वन स्टॉप सेंटर रखा जाएगा उसके पश्चात आवश्यकता पड़ने पर किशोरी गृह में भेजा जाएगा।

  • 23 नवंबर से चंपावत जिले में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा…..

    23 नवंबर से चंपावत जिले में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा…..

    चंपावत- चंपावत जिले में 23 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होगी। भारत सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के ही  उद्देश्य से भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई  आयोजित हुई बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर एक चर्चा की गई। जिसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से जिले में प्रचार के लिए सात वाहन भेजे जा रहे हैं।

     

    वाहन जिले के अलग अलग 313 ग्राम पंचायत में जाएंगे। इसके बाद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीण स्तर और  नगरीय क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। डीएम ने बताया है कि जो भी नोडल अधिकारी इस अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड के लिए बनाए गए हैं वह आने वाले दो महीने तक समय-समय पर उस ग्राम पंचायत में पहुंच कर ग्रामीणों को इस संबंध में अधिक से अधिक जानकारी देंगे।सभी  अधिकारी इसे गंभीरता से लें।

     

    साथ ही डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम आकाश जोशी, लोहाघाट एसडीएम रिंकू बिष्ट रहे। जिले के टनकपुर मैं स्थित मंडी, अलग अलग स्कूल भवन, जिला पंचायत, नगर निकाय की परिसंपत्तियों, जिला मुख्यालय स्थित आडिटोरियम, टी गार्डन, गोरलचौड़ स्थित पशुपालन विभाग की भूमि, लोहाघाट युवा भवन, पर्यटन सूचना केंद्र समेत विभिन्न सरकारी परिसंपत्तियां हैं, जिनका सही उपयोग सार्वजनिक तौर पर किया जा सके। साथ ही इस मौके पर श्याम नारायण पांडे, शंकर दत्त पांडे, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा,

     

    एसडीएम आकाश जोशी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी मौके पर उपस्थित रहे चंपावत जिले में 23 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होगी। भारत सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के ही  उद्देश्य से भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई  आयोजित हुई बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर एक चर्चा की गई।

     

    जिसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से जिले में प्रचार के लिए सात वाहन भेजे जा रहे हैं। वाहन जिले के अलग अलग 313 ग्राम पंचायत में जाएंगे। इसके बाद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीण स्तर और  नगरीय क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। डीएम ने बताया है कि जो भी नोडल अधिकारी इस अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड के लिए बनाए गए हैं वह आने वाले दो महीने तक समय-समय पर उस ग्राम पंचायत में पहुंच कर ग्रामीणों को इस संबंध में अधिक से अधिक जानकारी देंगे।

     

    सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें। साथ ही डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम आकाश जोशी, लोहाघाट एसडीएम रिंकू बिष्ट रहे। जिले के टनकपुर मैं स्थित मंडी, अलग अलग स्कूल भवन, जिला पंचायत, नगर निकाय की परिसंपत्तियों, जिला मुख्यालय स्थित आडिटोरियम, टी गार्डन, गोरलचौड़ स्थित पशुपालन विभाग की भूमि, लोहाघाट युवा भवन, पर्यटन सूचना केंद्र समेत विभिन्न सरकारी परिसंपत्तियां हैं,

     

    जिनका सही उपयोग सार्वजनिक तौर पर किया जा सके। साथ ही इस मौके पर श्याम नारायण पांडे, शंकर दत्त पांडे, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम आकाश जोशी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी मौके पर उपस्थित रहे