Category: हल्द्वानी

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

     

    हल्द्वानी– मुक्त और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति में, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU), हल्द्वानी और जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (JGND PSOU), पटियाला ने 15 अप्रैल, 2024 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

     

    एमओयू आदान-प्रदान समारोह में जेजीएनडी पीएसओयू के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मंजीत सिंह और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और निदेशक डॉ. जितेंद्र पांडे के बीच उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो ओपीएस नेगी और जेजीएनडी पीएसओयू के कुलपति प्रो करमजीत सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षरित प्रतियों का आदान-प्रदान किया गया।

     

    डॉ. गुरदीप सिंह बत्रा, डीन- अकादमिक, डॉ. कंवलवीर सिंह ढींढसा- परीक्षा नियंत्रक, डॉ. बलजीत सिंह खेहरा- निदेशक-एलएससी, जैसी उल्लेखनीय हस्तियों ने सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समझौते में सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है,

     

    जिसमें अनुसंधान और विकास सहयोग, शैक्षणिक कार्यक्रमों में संयुक्त भागीदारी, ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज (ओईआर) और मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (एमओओसी) को बढ़ावा देना और कार्यक्रम डिजाइन और वितरण में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना शामिल है।

     

    इसके अलावा, सहयोग का उद्देश्य कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ाना, शिक्षार्थियों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना और सेमिनार और साइट विजिट सहित विभिन्न पहलों के माध्यम से संकाय विकास की सुविधा प्रदान करना है।

     

    समारोह में निदेशकों, परीक्षा नियंत्रक और स्कूलों के प्रमुखों सहित प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति देखी गई, जो खुले और दूरस्थ शिक्षा की पहल को आगे बढ़ाने के लिए दोनों संस्थानों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।

  • अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ना होने पर कर सकते है यह काम,,

    अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ना होने पर कर सकते है यह काम,,

     

    हल्द्वानी–   19 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के परिप्रेक्ष्य में उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिंचाराम चौहान ने अवगत कराया है कि जिन मतदाताओं को अपने बूथ की जानकारी नहीं है,

     

    वह टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या

     

    Play Store से Voter Helpline APP डाउनलोड कर, अपने फोटो पहचान पत्र संख्या के आधार पर अपना वोटर क्रमांक व बूथ के विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

     

     

    जिन मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC CARD) नहीं है, वह मतदान के दिन मतदान केंद्र पर आधार कार्ड,

    मनरेगा जॉब कार्ड,

    बैंक/डाकघर में जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक,

    पैन कार्ड,

    ड्राइविंग लाइसेंस,

    फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज,

    भारतीय पासपोर्ट,

    श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,

    एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड,

    यूडीआईडी कार्ड,

    केन्द्र/राज्य सरकार लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र,

    सांसदो/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र और

    यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड,

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार आदि के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करके मतदान कर सकते हैं।

     

    अतः जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों/जन प्रतिनिधियों/मतदाताओं से अपील की है कि मतदान तिथि दिनांक 19-04-2024 की प्रातः 07:00 बजे से सांय 05:00 बजे के मध्य अपने-अपने बूथ पर फोटो परिचान पत्र या आयोग द्वारा निर्धारित किये गये वैकल्पिक दस्तावेजों में से काई एक दस्तावेज बूथ पर अवश्य साथ लेकर जाएं और शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग अनिवार्यतः मतदान करें।

  • आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे नगर निगम  में आने वाले 5 पोलिंग स्टेशन

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे नगर निगम में आने वाले 5 पोलिंग स्टेशन

    हलद्वानी–  नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत पोलिंग स्टेशनों में अधिकतम पोलिंग बूथ वाले 05 पोलिंग स्टेशनों को चकाचक पोलिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। नोडल अधिकारी मीडिया विशाल मिश्रा।

     

    नोडल अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा 5 पोलिंग स्टेशनों जहां बूथों की संख्या अधिक है वहां पर मतदाताओें को चकाचक सुविधायें महैया कराई जायेंगी।

     

    उन्होंने बताया कि इन पोलिंग स्टेशनों में शुद्ध पेयजल, मतदाताओं के लिए शौचालय की सुविधा, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था, हैल्प डेस्क व फेसिलिटेशन सेंटर पोलिंग स्टेशनों में बनाये जायेंगे।

     

     

    उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुये पोलिंग स्टेशनों पर शेड भी बनाये जायेंगे ताकि मतदाताओं को गर्मी से बचाव के साथ ही लोगो को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

     

    उन्होंने कहा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग स्टेशन रा.बा.इ.कॉ. बनभूलपुरा जहां 7 बूथ है

     

    जिसमें पुरूष वोटर 3467 तथा महिला वोटर 3111 हैं इसके साथ ही केशवदत्त देवी दत्त बल्यूटिया दमुवाढूंगा में पु0 3257 तथा म0 3157, नगर निगम इ0का0 काठगोदाम पु0 2183 एवं म0 2018, पीएश्री रा.बा.इ.का. कालाढूंगी मे पु0 2527 तथा म0 2440 एवं रा0प्रा0वि. बालक राजपुरा में पुरूष 5413 तथा महिला 4507 वोटर हैं।

     

    इन पांच पोलिंग स्टेशनों में पुरूष मतदाता 16847 तथा महिला मतदाता 15234 कुल 32081 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जॉइन की भाजपा, जानिए किस किस ने की,,

    बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जॉइन की भाजपा, जानिए किस किस ने की,,

    हलद्वानी–  भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2007 में कांग्रेस पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुकी , पूर्व राज्य मंत्री जया बिष्ट समेत भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट एवं क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधियों समेत युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

     

     

    वर्ष 1976 से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य रही जया बिष्ट ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में भाजपा परिवार में शामिल हो गई ।

     

    कांग्रेस पार्टी में विभिन्न दायित्वों में रही जया बिष्ट वर्ष 2004 से 2007 तक राज्य मंत्री समाज कल्याण रह चुकी हैं । पूर्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष के साथ साथ वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थी ।

     

     

    भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट के नेतृत्व में मलुवाताल , मेहरागाव , हैड़ाखान, हेडियागांव , उडुवा, बनाना , पसौली , रौसिल, बजून , पिनरो , पनिया मेहता , गावों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

     

    जिनमें लक्ष्मण सिंह गंगोला , गणेश जोशी , मुन्नी पलडिया , प्रदीप कुमार , चंद्र प्रकाश , कमलेश आर्या , मीरा देवी , ललित मोहन अनीता आर्या , गोविंद राणा , तारा पलाड़िया ,गणेश आर्या , इंद्र सिंह मेहता , ईश्वरी दत्त , दीवान सम्मल, भरत सिंह सम्मल, मुन्ना लाल , हंसी पलड़िया ,प्रकाश चंद्र समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।

     

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट , सह संयोजक विवेक सक्सेना ,अध्यक्ष मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ,प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ,गीता ठाकुर , प्रतिभा जोशी, श्रुति तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • केंद्र और राज्य के कार्यों से होगी बम्पर जीत- सुरेश जोशी

    केंद्र और राज्य के कार्यों से होगी बम्पर जीत- सुरेश जोशी

     

    हलद्वानी–    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है ।

     

    पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देश की आजादी के बाद हुए समस्त आम चुनावों की तुलना में ऐतिहासिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं ।

     

     

    उन्होंने कहा भाजपा की तुलना में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी नजर आ रही है ,उनके बड़े बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की मेहनत के सामने घुटने टेक चुके हैं वो स्वयं स्वीकार कर चुके हैं की सुस्त कांग्रेस की तुलना में चुस्त भाजपा चुनाव जीत रही है ।

     

     

    प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को अन्याय पत्र कहते हुए कहा देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस न्याय पत्र जारी कर रही है । काले कम्बल में देश के शहीदों के पार्थिव भेजने वाली कांग्रेस अग्निवीर योजना पर सवाल पूछ रही है ।

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को मिल रहा है , जबकि कांग्रेस शासन काल में केंद्र से एक रुपया जारी होने पर जरूरतमंद तक पंद्रह पैसा पहुंचा करता था ।

     

     

    पत्रकारों के द्वारा नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लडने के सवाल उन्होंने कहा मोदी जी के नाम से वोट मांगना हमारा सौभाग्य है।

     

    उत्तराखंड का ग्रीन बोनस समाप्त करने वाली कांग्रेस की सरकारों की तुलना में उत्तराखंड राज्य को दो लाख करोड़ की योजनाएं देने ,केदारखंड के बाद मानसखंड के विकास की प्रधानमंत्री के इन प्रयासों के चलते उनके नाम से वोट मांगने पर हमको गर्व है ।

     

     

    उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में 70% मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पड़ने वाले हैं । पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारी बहुतमत से जीत दर्ज कर रहे हैं कांग्रेस के उम्मीदवारी उनके सामने कही नही टिक रहे हैं ।

     

     

    पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट , भुवन भट्ट , विनोद मेहरा , कमल पांडे , मौजूद रहे

  • हल्द्वानी- कांग्रेसियों ने मांगे घर-घर जाकर वोट…..

    हल्द्वानी- कांग्रेसियों ने मांगे घर-घर जाकर वोट…..

    हल्द्वानी- भीमताल/गौलापार/ लालकुआं। नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में रविवार को भीमताल में प्रचार-प्रसार किया गया। कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर देश के विकास के लिए कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुके हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, निर्वतमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, हेमा परगांई, निर्मला आर्य, रीना आर्य, शुभम नैनवाल, इंद्रजीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

     

    उधर, गौलापार में भी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे गए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगडवाल, देवेंद्र सिंह नौला, चंदन क्वीरा, कृष्णपाल सिंह नौला, राजेश पुरी, हरि सिंह नौला, हेमन्त पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर,लालकुआं में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने बिन्दुखत्ता काररोड में आयोजित सभा में लोगों को जात पात व धर्म को छोड़कर देशहित में मतदान करने की अपील की।

  • हल्द्वानी पास चोरगलियां रोड पर सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत…….

    हल्द्वानी पास चोरगलियां रोड पर सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत…….

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के पास चोरगलियां रोड पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही भोटिया पड़ाव चौकी पर तैनात था। हल्द्वानी के पास चोरगलियां रोड पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई। 

    सिपाही भोटिया पड़ाव चौकी पर तैनात था। जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे अज्ञात वाहन ने चोरगलियां रोड पर सिपाही को टक्कर मार दी थी, जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

  • हल्द्वानी में जल संकट, खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरे लोग……

    हल्द्वानी में जल संकट, खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरे लोग……

    हल्द्वानी- गर्मी के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। पेयजल किल्लत से परेशान राजपुरा के लोग खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतर आए। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हेमंत साहू, पुष्पा गोस्वामी, गणेश चंद्र, राधेश्याम कश्यप, टीका राम, विद्या देवी आदि मौजूद रहे।

     

    इधर, बेलबाबा क्षेत्र, बजूनियाहल्दू, हिम्मतपुर भगवानपुर तल्ला, दमुवाढूंगा और साबरी मस्जिद में भी जल संस्थान की ओर से टैंकरों से पानी बांटा गया। जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि बेलबाबा क्षेत्र में 50 परिवारों को निजी नलकूप की पाइपलाइन के माध्यम से पानी बांटा जाता है लेकिन बीते दिनों इस पाइपलाइन को बंद कर दिया गया जिससे अब वहां के लोगों पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।

     

    शनिवार को जल संस्थान की ओर से फुटकुआं स्थित सिंचाई नलकूप से पानी देने की व्यवस्था की गई लेकिन दोपहर में बिजली जाने के चलते कार्य पूरा नहीं हो पाया। बाद अब कार्य रविवार को पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

     

    हेल्पलाइन नंबर पर पहुंचीं छह शिकायतें
    हल्द्वानी। जल संस्थान के हेल्पलाइन नंबर पर शनिवार को छह शिकायतें आईं। इस दौरान हिमालयन कॉलोनी और बैंक कॉलोनी में चार दिन से पानी नहीं आने से परेशान भूपेंद्र और हीराबल्लभ ने बताया कि उनकी कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है।

  • पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल आई युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया…..

    पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल आई युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया…..

    हल्द्वानी- पेट दर्द की शिकायत लेकर महिला अस्पताल पहुंची 18 वर्षीय युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया। गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी। इसके चलते पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवती मूलरूप से मिलक जिला रामपुर (यूपी) निवासी है।

     

    गौलापार खेड़ा में वह अपने परिवार के साथ रहती है। दो महीने बाद उसकी शादी होनी है। शनिवार को युवती को पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद युवती के गर्भ में मृत भ्रूण की पुष्टि हुई।

     

    पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के समय युवती नाबालिग थी। इस वजह से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया। भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोप से इनकार किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने कहा है कि संबंधित थाने को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। माई सिटी रिपोर्टर

  • निर्वाचन में प्रयोग होने वाले सभी वाहनों पर जीपीएस लगा लगाना अनिवार्य।।

    निर्वाचन में प्रयोग होने वाले सभी वाहनों पर जीपीएस लगा लगाना अनिवार्य।।

    हलद्वानी–  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से जोनल/सेक्टर एवं एफएसटी, एसएसटी टीमों की आवाजाही की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी—नोडल अधिकारी मीडिया।
    नोडल अधिकारी मीडिया/नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जनपद के सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही एफएसटी व एसएसटी के सभी वाहनों में 3 दिनों के भीतर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है।

     

    उन्होंने बताया कि एमबी इन्टर कालेज के कक्ष संख्या 26 में जीपीएस सिस्टम वाहनों में लगाया जा रहा है।

     

    उन्होने कहा विगत 5 अप्रैल तक जनपद के जोनल मजिस्ट्रेटों के 39 वाहनों में से 20 में तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटो के 118 वाहनो में से 67 वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है।

     

    इसके साथ ही 18 में से 16 एसएसटी वाहनों में एवं 57 में से 49 एफएसटी टीमों के वाहनों मे जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा चुका है।

     

    उन्होंने कहा कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से निर्वाचन में लगे सभी वाहनों पर लगातार नजर रखी जाएगी और इसकी रिकॉर्डिंग भी होगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि वाहन किस रास्ते से कहां तक गए हैं।

     

    उन्होने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की आवाजाही की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।

     

    श्री मिश्रा ने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने में किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में एआरटीओ विविन कुमार मोबाइल न0- 98379-41680 एवं नोडल अधिकारी जीपीएस नंदन आर्य मो0न0- 90121-19119 से सम्पर्क कर सकते हैं।