Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी- पानी की तलाश में आबादी वाले इलाके में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर पहुंचाया जंगल में…..

    हल्द्वानी- पानी की तलाश में आबादी वाले इलाके में पहुंचा भालू, रेस्क्यू कर पहुंचाया जंगल में…..

    हल्द्वानी- लालकुआं में देर रात भालू पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया। पानी के तालाब के पास फैक्टरी के कर्मचारियों ने देखा तो भालू चहलकदमी कर रहा था। ऐसे में फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फौरन वन विभाग को भालू आने की जानकारी दी। 48 घंटे में दूसरी बार स्लीपर फैक्टरी में बृहस्पतिवार को भालू आबादी क्षेत्र में पानी की तलाश में पहुंच गया। लोग भालू के तांडव को भूले भी नहीं थे कि उसकी दस्तक से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    दो दिन पहले वन विभाग ने भालू का रेस्क्यू कर उसे दूर जंगल में पहुंचाया था। बुधवार को आइटीबीपी और स्लीपर फैक्टरी के बीच से वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाया गया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार रात भालू पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया। पानी के तालाब के पास फैक्टरी के कर्मचारियों ने देखा तो भालू चहलकदमी कर रहा था। ऐसे में फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फौरन वन विभाग को भालू आने की जानकारी दी।

  • हल्द्वानी आ रहीं सिपाही की पत्नी के बैग से पांच लाख के गहने गायब……

    हल्द्वानी आ रहीं सिपाही की पत्नी के बैग से पांच लाख के गहने गायब……

    हल्द्वानी- चोरों ने 16 अप्रैल को रुद्रपुर से सवारी वाहन से हल्द्वानी आ रहीं सिपाही की पत्नी का ट्रॉली बैग काटकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए थे। पीड़िता ने 21 अप्रैल को हल्द्वानी मामले में कोतवाली में तहरीर सौंपी, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। यह कैसी मित्र पुलिस है जो अपने लोगों की भी मदद न कर सके। इसका ताजा उदाहरण पुलिस कर्मी की पत्नी की तहरीर से लगाया जा सकता है।

     

    शातिर चोरों ने 16 अप्रैल को रुद्रपुर से सवारी वाहन से हल्द्वानी आ रहीं सिपाही की पत्नी का ट्रॉली बैग काटकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए थे। पीड़िता ने 21 अप्रैल को हल्द्वानी मामले में कोतवाली में तहरीर सौंपी लेकिन अब तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। हालांकि पुलिसकर्मी के परिजनों का कहना है कि इस मामले में रुद्रपुर में भी मुकदमा दर्ज कराया है। संजय राणा रुद्रपुर पुलिस लाइन में सिपाही हैं। उनकी पत्नी नीमा राणा ने बताया कि अल्मोड़ा में उनकी भतीजी की शादी थी। शादी में जाने के लिए 16 अप्रैल को ई-रिक्शा में सवार होकर घर से रुद्रपुर स्थित डीडी चौक पहुंची।

     

    वहां से टाटा मैजिक वाहन से हल्द्वानी के लिए निकलीं। यहां से उन्हें गौलापार में बहन के घर जाना था। मैजिक चालक ने उनके ट्रॉली बैग को वाहन के पीछे रख दिया था। इसके बाद वह सिंधी चौराहे पहुंची। यहां से उन्होंने ताज चौराहे के लिए दोबारा ई-रिक्शा लिया। फिर दीदी के घर गौलापार पहुंच गईं। वहां कपड़े निकालने के दौरान देखा तो ट्रॉली बैग कटा हुआ था। बैग में रखी सोने की नथ, पौंची, कान के झुमके, मांगटीका, सोने की माला, दो जोड़ी चांदी की पायल और पांच हजार कैश चोरी हो गया था।

     

    कहा कि उन्होंने इसकी सूचना अपने पति और परिवार को दी। साथ ही डायल 112 में भी सूचना दी। कहा कि हल्द्वानी में 21 अप्रैल को तहरीर दी गई। पर पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है। उधर कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। महिला कहां से आई, किस-किस वाहन में गई। इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

  • हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का सामान चुराने वाला करोड़पति गिरफ्तार, भेजा जेल…..

    हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का सामान चुराने वाला करोड़पति गिरफ्तार, भेजा जेल…..

    हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। साथ ही चोरी किया गया सामान भी उसके घर से बरामद हो गया है।

    मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल सिंह ने 22 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि किसी ने इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर रूम से लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान चोरी कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी। पुलिस के सीसीटीवी एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल इसरार अहमद ने 30 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बुधवार को बहुउद्देशीय भवन में चोरी का खुलासा किया।

    बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मानपुर पश्चिम देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी अरुण पाठक (34) पुत्र गोप पाठक को पकड़ा। आरोपी और उसके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही परचून की दुकान और जिम भी है। अरुण पाठक नशे का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए उसने चोरी की। उसके घर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

     

  • भीषण गर्मी और पुरानी पेयजल लाइनों में पानी का प्रेशर कम होना लोगों के लिए बन गया समस्या……

    भीषण गर्मी और पुरानी पेयजल लाइनों में पानी का प्रेशर कम होना लोगों के लिए बन गया समस्या……

    हल्द्वानी- भीषण गर्मी और पुरानी पेयजल लाइनों में पानी का प्रेशर कम होना लोगों के लिए समस्या बन गया है। साथ ही बार-बार बिजली जाने से नलकूपों के डिस्चार्ज का समय भी कम हो रहा है। इससे घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। भीषण गर्मी और पुरानी पेयजल लाइनों में पानी का प्रेशर कम होना लोगों के लिए समस्या बन गया है। साथ ही बार-बार बिजली जाने से नलकूपों के डिस्चार्ज का समय भी कम हो रहा है।

    इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बुधवार को इंदिरानगर में नलकूप से पानी की आपूर्ति न होने से टैंकर भेजे गए। वहीं विभाग ने क्षेत्र के नलकूप के समय को बढ़ाया है इसके बावजूद भी कई घरों में समस्या बनी रही। इससे परेशान लोगाें ने जल संस्थान के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर पानी की समस्या दर्ज कराई। इस दौरान इंदिरानगर के अकरम ने बताया कि बीते एक सप्ताह से उनके घर में एक भी बूंद पानी नहीं पहुंचा है,

    जिससे उन्हें पानी भरने के लिए एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मेहरुनिशा ने कहा कि इस कारण उन्हें हर रोज सुबह से ही टैंकर का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन उसके बाद भी टैंकर आने के बाद उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है।

     

  • कांग्रेस का घोषणा पत्र  सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाला, वोट बैंक के लिए कांग्रेस का खतरनाक षडयंत्र – बलराज पासी

    कांग्रेस का घोषणा पत्र सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाला, वोट बैंक के लिए कांग्रेस का खतरनाक षडयंत्र – बलराज पासी

    हल्द्वानी—   पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष तराई बीज विकास निगम बलराज पासी ने कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र के हिडेन एजेंडे का खुलासा करते हुए कहा ।

     

     

    60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया।

     

    हम वर्षों से इसके खिलाफ लड़ रहे थे। 2014 से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने विकास का एजेंडा देश में सेट किया जिसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित ही रही है।

     

    अब कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है।

     

    आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने काग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि –
    *कंग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है। आपकी संपत्ति पर है।

     

    आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है।

    किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है,

    किसके पास कितना धन है,

    किसके पास कितने मकान हैं,

    कांग्रेस सरकार उसकी जांच कराएगी।

    यह जो संपत्ति है उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी को बांट देगी।

     

    . अब आप लोग सोचिए, हमारी माता-बहनों के पास सोना होता है। वह पवित्र माना जाता है। कानून भी उसकी सुरक्षा करता है। अब इनकी नजर इस पर भी है।

    माता-बहनों का सोना चुराने के लिए यह सर्वे कराना चाहते हैं। माताओं-बहनों का मंगलशुत्र अब सलामत नहीं रहेगा, यही कांग्रेस ने कहा है।

    .
    इन परिवारवादी लोगों ने देश को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है कि देश को कुछ नहीं दिया है। जनता के धन को लूटना, देश को लूटना ही कांग्रेस अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझती है।

     

    . नौकरी-पेशा वाले लोगों ने अपने ब्चं के भविष्य के लिए जो एफडी करवाई है। काग्रेस वाले उसकी भी जांच कराने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी। फिर कांग्रेस ऐसे ही सरकार के नाम पर कब्जा करेगी। यह आपकी संपत्त को छीनकर बांटने की बात कर रही है।

     

    . कंग्रेस यहां तक जाएगी कि आपके गांव में पैतृक घर है, तो यह लोग उसे दो घर बताकर छीन लेंगे।

    कांग्रेस के लोग कहेंगे कि आपके पास गांव में तो एक घर पहले से ही है।

    इनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो जैसी है। काग्रेस और इंडी गठबंधन इसे भारत में लागू करना चाहती है।

     

    कांग्रेस की नीति और उनके घोषणापत्र को हिडेन एजेंडा बताते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र 2024 स्पष्ट है।

    इसमें विशेष रूप से कहा गया है कि कांग्रेस जातियों और उप-जातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की गणना करने के लिए एक राष्ट्व्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना आयोजित करेगी।

    आंकड़ं के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई के एजेंडे को मजबूत किया जाएगा।

    . कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि देश में बहुसंख्यकवाद की कोई जगह नहीं है।

     

    कांग्रेस के घोषणापत्र में यह कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बैंक बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यकों को संस्थागत ऋण प्रदान करें।

    यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अल्पसंख्यकों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सार्वजनिक रोजगार, सार्वजनिक कार्य अनुबंध, कौशल विकास, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बिना किसी भेदभाव के अवसरों का उचित हिसा मिले।

    कंग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में लिखा है कि एससी, एसटी और ओबीसी रिजर्वेशन की 50% की सीमा को ख़त्म किया जाएगा और इसे बढ़ाया जाएगा।

     

    मतलब ये बढ़ा हुआ आरक्षण किसको दें क्योंकि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो के लगभग हर सेक्शन में अल्पसंख्यकों की बात कही है।

     

    कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि कंग्रेस नीतियों में उपयुक्त बदलाव करके धन और आय के मामले में बढ़ती असमानता का समाधान करेगी।

    .
    . 05 अप्रैल को घोषणाप्र जारी करते समय राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान में 50% आबादी पिछडे वर्ग की है, 15% आबादी दलितों की है, 8% आबाद आदिवासियों की है, 15% आबादी माइनॉरिट की है और 5% आबादी गरीब जनरल कास्ट की है।

     

    अगर आप इन सबको मिला दें तो 90% से ज्यादा आबादी इन लोगों की बनती है मगर आप, अगर हिंदुस्तान की संसथाओं को देखो, इंस्टीट्यूशन्स को देखो, बड़ी-बड़ी कंपनियों को देखो, तो इनमें से आपको कोई भी उन कंपनियों में, उन इंस्टीट्यूशन में, उन संस्थाओं में नहीं दिखाई देता।

     

    इसलिए हमने वादा किया है कि जैसे ही हमारी सरकार आएगी, जाति जनगणना को हम पूरे देश में इम्प्लीमेंट कर देंगे। देश का एक्सरे कर देंगे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

     

    इसके बाद हम फाइनेंशियल और संस्थागत सर्वे करेंगे। ये पता लगााायेंग कि हिंदुस्तान का धन किसके हाथों में है। कौन से वर्ग के हाथ में है और इस ऐतिहासिक कदम के बाद हम क्रांतिकारी काम शुरू करेंगे। जो आपका हक बनता है, वो हम आपके लिए आपको देने का काम करेंगे।

     

    कांग्रेस का ये एजेंडा भले ही 05 अप्रैल को सामने आया लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस इसकी पटकथा लिख चुकी थी।

     

    राहुल गांधी ने भी महाराष्ट्र में हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम (16 मार्च 2024) में कहा कि किसके पास कितनी संपत्ति है, इसके लिए एक व्यापक आर्थिक, वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण किया जाएगा।

     

    इसके बाद फिर राहुल गांधी ने (6 अप्रैल 2014) तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के ‘जितनी आबादी उतना हक”‘ नारे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो यह पता लगाने के लिए एक वित्तीय और संस्थागत सर्वक्षण कराएगी कि देश की अधिकतर संपत्ति पर किसका नियंतरण है।

     

    राहल गांधी ने कहा कि इसके लिए राष्ट्यापी जाति जनगणना के अलावा वित्ततिय सर्वे (संपत्ति के बंटवारे का सर्वेक्षण ) कराया जायेगा यह हमारा वादा है ।

     

    यह दिन के उजाले की तरह स्पष्ट है कि कांग्रेस हमारी संपत्ति, गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों, एससी, एसटी की संपत्ति, महिलाओं की बचत को छीनना चाहती है

     

    और इसे विशेष रूप से अल्पसंख्यकों के बीच पुनर्वितरित करना चाहती है,

    जैसा कि कांग्रेस यूपीए चाहती थी। अब जब उन्हें बुलाया गया है तो वे अपने वादों से भाग नहीं सकते।

     

    कांग्रेस ने पहले भी ऐसा किया है। कांग्रेस की सरकारों ने 1960 और 1970 के दशक में कानून पास करके भारतीयों को इस बात के लिए विवश किया था कि वह अपनी कमाई का एक हिस्सा सरकार के पास जमा कर दें।

     

    • जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गाँधी की अगुवाई वाली कॉन्ग्रेस सरकारों ने लोगों की कमाई जब्त करने वाले ऐसे ही कानून 1963 और 1974 में पास किए थे।

     

    इनका नाम कम्पलसरी डिपाजिट स्कीम एक्ट था। इसके अंतर्गत सभी करदाताओ, सम्पत्ति धारकों और सरकारी कर्मचारियों को अपनी कमाई का 18% सरकार के पास जमा करना होता था।

    जमा की धनराशि 3-5 वर्ष तक के लिए सरकारी खजाने में रहती थी।

    हैरानी की बात यह है कि जब 1974 में यह कानून लाया गया था, तब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य आर्थिक सलाहकार हुआ करते थे।

     

    . जहाँ आज की सरकार लोगों की कमाई बढ़ा कर देश को सशक्त करना चाहती है, वहीं कॉन्ग्रेस सरकारें लोगों की कमाई जब्त करके देश का विकास करना चाहती थीं।

    इन कानूनों के तहत सरकार को यह ताकत भी थी कि वह इस बात पर निर्णय ले कि किसका पैसा कितने दिन रखा जाए, किसको कब पैसा वापस दिया जाए।

     

    राहुल गांधी की धन पुनर्वितरण योजना के पीछे छुपे षड्यंत्र का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया

     

    • क्या होगा अगर राहुल गांधी जाति जनगणना के बाद जमीनों को और आवास योजना के मकानों को एक धर्म के लोगों से दूसरे धर्म के लोगों में, या एक जाति से दूसरे में स्थानांतरित करना शुरू कर दें?

    विभाजन याद है, जब धार्मिक आधार पर विभाजन के कारण लोगों को सब कुछ छोड़कर भागना पड़ा था?

    राहुल गांधी जाति के आधार पर ऐसा चाहते हैं।

    • राहुल गाँधी ने निजी एवं सार्वजानिक कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों में अल्पसंख्यकों के समावेशन को ‘मापने, निगरानी करने और बढ़ावा देने’ के लिए एक diversity commission बनाने की बात कही है।

    साथ ही, यह भी कहा कि जो कंपनियां मानदंडों को फॉलो नहीं करेगी तो उन्हें दण्डित किया जाएगा।

    इसलिए, इस संभावना को ख़ारिज न करें कि राज्य आपको बताएगा कि अपने व्यवसाय के लिए कैसे और किसको नौकरी पर रखना है अन्यथा अधिक कर का भुगतान करें।

     

    • राहुल गाँधी एक निश्चित सीमा से ऊपर नकदी प्रवाह वाले व्यक्तियों या खातों की संपत्ति को जब्त करने वाले कानून की वकालत करते हैं।

    इसके बाद सरकार पुनर्वितरण योजना शुरू करती है। कल्पना कीजिए यदि राज्य आपका दूसरा घर या कोई अवकाश या सेवानिवृत्ति गृह जब्त कर ले।

     

    मुसलमानों का देश के संसाधनों पर पहला हक वाला मनमोहन सिंह का बयान अचानक नहीं आया था. ठीक इसी दौरान कोशिश हो रही थी किः

     

    • शिड्यूल्ड कास्ट की लिस्ट में मुसलमानों को भी घुसाया जाए

     

    मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में अलग से 15% आरक्षण दिया जाए

     

    ओबीसी आरक्षण को धर्म के आधार पर बांट कर मुसलमानों को 6% अलग दिया जाए

     

    धर्म परिवर्तन करने पर भी एससी का दर्जा सुरक्षित रहे।

     

    मुसलमानों को संसाधनों पर पहला हक देना सिर्फ बयान (दिसंबर, 2006, दिल्ली) नहीं था।

    इसकी प्रक्रिया बहुत पहले से चल रही थी। रिटायर्ड चीफ जस्टिस और कांग्रेसी नेता सांसद रंगनाथ मिश्रा इसी दौरान अपनी रिपोर्ट में लिख रहे थे कि मुसलमानों में भी जाति है, इसलिए उनमें भी एससी माना जाए और एससी लिस्ट में उनको भी आरक्षण दिया जाए।

     

    ये भी सिफारिश की गई कि कोई एससी अगर धर्म बदल कर मुसलमान या ईसाई बनता है तो भी उसका एससी दर्जा बना रहे।

    रंगनाथ कमीशन ने मुसलमानों को नौकरियों में 15% आरक्षण देने की सिफारिश की थी।

    ओबीसी के 27% से 6% काटकर मुसलमानों को देने की सिफारिश भी कांग्रेस द्वारा गठित इस आयोग में है।

     

    मनमोहन सिंह के बयान से ठीक एक महीना पहले सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आई थी,

    जिसने ये गलतबयानी की थी कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी खराब है।

     

    यह विचार कि भारत के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला अधिकार है

    और गरीबों और हाशिए पर रहने वाले, एससी, एसटी और महिलाओं की छोटी बचत सहित भारतीयों की संपत्ति को अल्पसंख्यकों के बीच पुनर्वितरित किया जाना चाहिए, कांग्रेस में गहराई से व्याप्त है।

     

    कर्नाटक में कांग्रेस के सीएम सिद्धारमैया ने कुछ महीने पहले एक भाषण में दोहराया था कि मुसलमानों का देश की संपत्ति पर अधिकार है और वह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले।

    यह खतरनाक और विभाजनकारी है। कांग्रेस भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने पर तुली हुई है।

  • ट्रांसफार्मर की केबल बदलने के कारण गौजाजाली क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली गुल रही…..

    ट्रांसफार्मर की केबल बदलने के कारण गौजाजाली क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली गुल रही…..

    हल्द्वानी- बिना रोस्टर और पूर्व सूचना के शटडाउन में लोगों को गर्मी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर की केबल बदलने के कारण मंगलवार को गौजाजाली क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। देर शाम छह बजे बाद आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गौजाजाली में दोपहर एक बजे गई

     

    बिजली शाम छह बजे बाद बहाल हो सकी। इस दौरान वार्ड-59 उत्तर गौजाजाली के लोग गर्मी के बीच बिन बिजली रहे। निवर्तमान पार्षद रईस अहमद गुड्डु ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं जब अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है तो वे फोन नहीं उठा रहे हैं।

     

    आठ घंटे गुल रही बिजली
    हल्द्वानी। राजपुरा, न्यू आवास विकास, गायत्रीनगर, न्यू आवास विकास और दानीबंगर क्षेत्र में लॉपिंग कार्य के चलते मंगलवार को पूर्व जारी रोस्टर के तहत आठ घंटे सप्लाई बंद रही। इस कारण गौलापार, दानी बंगर, आवास विकास और राजपुरा में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि विभाग की ओर से लॉपिंग कार्य किया गया। संवाद

  • केनरा बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, खाता खुलवाने आए दो युवक छर्रे लगने से घायल…..

    केनरा बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, खाता खुलवाने आए दो युवक छर्रे लगने से घायल…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में केनरा बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे स्टील की बेंच से टकराकर दो लोगों को लग गए। वीडियो में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि पर पुलिस ने मेडिकल के बाद गार्ड का चालान कर दिया। हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास केनरा बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई।

    गोली के छर्रे स्टील की बेंच से टकराकर दो लोगों को लग गए। वीडियो में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि पर पुलिस ने मेडिकल के बाद गार्ड का चालान कर दिया। साथ ही बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। मुखानी चौराहे पर केनरा बैंक की शाखा है। इस शाखा पर नया बाजार हल्दूचौड़ में रहने वाले पूर्व सैनिक प्रकाश चंद्र जोशी डेढ़ साल से बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं।

    मंगलवार दोपहर 12:30 बजे बैंक में कामकाज चल रहा था। सुरक्षा गार्ड खाना खाने के बाद मुख्य गेट के पास बैठकर अपने लाइसेंसी पोनिया बंदूक के ट्रिगर पर हाथ रखकर बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली सामने रखी बेंच की कुर्सी को चीरते हुए निकल गई।

    गोली के छर्रे बेंच से टकराकर बिखरने के बाद बैंक में खाता खुलवाने पहुंचे मूल अल्मोड़ा व हाल वसंत विहार निवासी चंदन जोशी के पैर के पंजे में जा लगे। उधर एक छर्रा नवाबी रोड निवासी गोविंद के पैर को छूकर निकल गया। पहले किसी अनहोनी की आशंका से दहशत फैल गई। बाद में पता चला कि गार्ड की गलती से गोली चली तो बैंक प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

  • पेयजल लाइन डालने के दौरान कटिंग की गई रोड शीघ्र होंगी ठीक।

    पेयजल लाइन डालने के दौरान कटिंग की गई रोड शीघ्र होंगी ठीक।

    हल्द्वानी–    जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लालकुंआ में पेयजल लाईन डालने के दौरान जगह- जगह मार्गों में रोड कटिंग की गई। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में लोनिवि एवं जलसंस्थान द्वारा संयुक्त रूप से बैठक कर 2 मई तक रोड कटिंग का सर्वे कर लिया जायेगा।

     

    ताकि जो धनराशि आवंटित की गई है शीघ्र ही रोड की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। रोड कटिंग का सर्वे विभागीय एई एवं जेई द्वारा किया जायेगा।

     

    जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त रोड कटिंग मार्ग को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिये गए है।

  • रेलवे स्टेशन तक बनने वाले रोड का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण।

    रेलवे स्टेशन तक बनने वाले रोड का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण।

     

    हल्द्वानी–  लोक निर्माण विभाग द्वारा तिकोनिया, हल्द्वानी से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी तक 1.1 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है ,जिसका जिलाधिकारी वंदना ने देर रात निरीक्षण किया।

     

    डीएम ने ई ई लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सड़क की लेबलिंग ठीक प्रकार से की जाए ताकि कहीं पानी इकट्ठा न हो तथा जल निकासी के लिए ड्रेनेज भी तैयार किया जाए।

     

    सड़क का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें ।

     

    तदोपरांत जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए 1.25 किलोमीटर ठंडी सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया।

     

    इस दौरान जिलाधिकारी ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को ठंडी सड़क के किनारे पार्किंग विकसित करने के लिए कहा और इस पार्किंग के साथ लगते हुए पार्कों का सौंदर्यीकरण का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए ताकि ठंडी सड़क को सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके, इसके लिए बिजली के पोल को भी व्यवस्थित रूप से लगवाने की प्लानिंग की जाए ।

     

    इसके साथ ही ड्रेनेज की भी उचित व्यवस्था की जाए ताकि जल भराव न हो।

     

    इस समय पर सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, एसई लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

  • नैनीताल जिले में कालाढूंगी विधानसभा में सबसे अधिक और नैनीताल में सबसे कम रहा मत प्रतिशत……

    नैनीताल जिले में कालाढूंगी विधानसभा में सबसे अधिक और नैनीताल में सबसे कम रहा मत प्रतिशत……

    हल्द्वानी- नैनीताल जिले के विधायक अपनी-अपनी विधानसभा में मत प्रतिशत बढ़ाने में सफल नहीं हुए। विधानसभावार नैनीताल जिले में सबसे अधिक मतदान कालाढूंगी विधानसभा में 60.21 प्रतिशत रहा। उधर सबसे कम मतदान नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 50.24 रहा। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में जिले की पांच विधानसभा आती हैं।

     

    वहीं रामनगर विधानसभा पौड़ी सीट में आती है। इन विधानसभाओं में हल्द्वानी को छोड़ दें तो सभी में भाजपा के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव की बात करें तो कालाढूंगी विधानसभा में 60.21 प्रतिशत मतदान हुआ जो रामनगर (पौड़ी सीट) को छोड़कर जिले का सबसे अधिक विधानसभावार मतदान है।

     

    दूसरे नंबर में लालकुआं में 60.16, तीसरे नंबर में हल्द्वानी 57.98, चौथे नंबर में भीमताल 55.89 और अंतिम में नैनीताल विधानसभा में 50.24 प्रतिशत मतदान हुआ।