Spread the love

साहिबाबाद- कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में कोचिंग करने जा रही 17 साल की छात्रा का पूर्व किरायेदार ने हाथ पकड़कर सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। विरोध करने पर नाबालिग से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि छात्रा 12वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार शाम सात बजे वह अकेले ही घर के कुछ दूर कोचिंग में पढ़ने जा रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर थप्पड़ मारा। उसने घर पहुंचकर मां और अन्य परिजनों को छेड़छाड़ व पीटने की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा माता-पिता के साथ शिकायत करने कोतवाली पहुंची।

 

पुलिस जांच में आया कि 21 वर्षीय युवक चार साल पहले किशोरी के घर में किरायेदार था। पुलिस ने उसकी पहचान कर काॅलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि युवक पर छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

 


Spread the love

You missed