Spread the love

उत्तर प्रदेश—  गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम के माध्यम से 500 प्रतिभाओं का सम्मान 19 दिसंबर 2025 को शिक्षा सम्मेलन में किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया हमारा संगठन पिछले 10 वर्षों से लगातार शिक्षा सम्मेलन आयोजित कर रहा है और 5000 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान शिक्षा सम्मेलन मंच के माध्यम से किया जा चुका है।

शिक्षा सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी युवाजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद  और विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव  रहे।

मोहम्मद फहद ने बताया समाजवादी सरकार में 22 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे गए और लगातार शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर फिर से छात्र-छात्राओं के लिए कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव  ने बताया शौर्य शक्ति फाउंडेशन हापुड जनपद मैं लगातार शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करता है और समाजवादी पार्टी आने पर शौर्य शक्ति फाउंडेशन को मजबूत किया जाएगा और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में लगातार कार्य किया जाएगा।

आशुतोष शर्मा ने बताया इस बार के शिक्षा सम्मेलन का विषय गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय रहा हैं।
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय बनाने के लिए हम लोग 23 जनवरी को गढ़ गंगा विश्वविद्यालय संकल्प यात्रा निकालने जा रहे हैं और यहां के छात्र छात्राओं के लिए हम लोग गढ़ गंगा विश्वविद्यालय बनाकर रहेंगे।

शिक्षा सम्मेलन में 500 छात्र छात्राओं का 200 महिलाओं को और 200 सामाजिक लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े हुए 1000 से अधिक लोग शामिल हुए।

See also  भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन।

उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम की कप्तान सोनिया नागर भी कार्यक्रम में शामिल रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहम्मद फहद, प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव, आदेश गुर्जर,सुनील शर्मा ,बलराज त्यागी ,बिजेंद्र शर्मा ,सतपाल यादव,आदि लोग रहे।

आयोजन समिति में नरेन्द्र सिंह, अंकित भढ़ाना, आशुतोष शर्मा, विक्रम गुर्जर, आकांक्षा शर्मा, बिन्दर कश्यप, अंकित कौशिक सरवन शर्मा आदि लोग रहे


Spread the love