दिल्ली—-  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार, 14 दिसंबर 2025 को एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बिहार के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Advertisement

यह नियुक्ति बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमताओं में विश्वास को दर्शाती है. बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुआ है जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व ढांचे में बदलाव के दौर से गुजर रही है. बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जिनका मूल कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ावों पर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था.

ऐसे में, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना पार्टी की आगामी संगठनात्मक रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।

नितिन नवीन के बारे में—

नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के मजबूत नेता थे. उनके निधन के बाद जब उपचुनाव हुआ, तब जनता ने उसी परिवार के बेटे पर भरोसा जताया. यही वह क्षण था जहां नितिन नवीन की राजनीतिक यात्रा शुरू हुई. उसके बाद जो हुआ, वह बिहार की राजनीति का एक चमकता हुआ अध्याय बन गया. बांकीपुर सीट से वह लगातार चार बार जीतते रहे.

सड़क निर्माण मंत्री के रूप में उनकी पहचान एक युवा, ऊर्जावान और काम करने वाले नेता की बनी. लेकिन यह भी उतना ही सच है कि राजनीति के इस लंबे सफर में उनका पहला कदम विरासत की ताकत से उठाया गया था, जहां पिता की पहचान ने बेटे को राजनीति की भीड़ में अलग खड़ा कर दिया।

नितिन नवीन युवा ऊर्जा, आधुनिक सोच और सक्रिय नेतृत्व का उदाहरण हैं. उनको इस बात का श्रेय भी दिया जाता है कि उन्होंने अपने क्षेत्र को शहरी विकास की नई धाराओं से जोड़ने का प्रयास किया है चाहे सड़कें हों, बिजली, जलापूर्ति या ट्रैफिक व्यवस्था, हर मुद्दे पर उन्होंने सतत निगरानी रखी।

कौन हैं नितिन नवीन?–

वे बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं.
अपने पिता के निधन के बाद सक्रिय राजनीति में आए नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वे 2006 में उपचुनाव जीतने के बाद से लगातार चार बार विधायक चुने गए हैं, जो उनकी लोकप्रियता और क्षेत्र पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

हाल के बिहार विधानसभा चुनावों में, उन्होंने बांकीपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 51,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने श्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया है. नितिन नवीन वर्तमान में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इस आदेश की जानकारी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को प्रेषित कर दी गई है।

You missed