
नईदिल्ली– — आज पेश किया गया बहुचर्चित वक़्फ़ संशोधन बिल लोक सभा के पटल पर रक्खा गया,
केंद्रीय मंत्री किरन रिजुजू ने लोकसभा में बिल रखते हुए ,इसे पेश किया तथा इसे देशहित और गरीब मुसलमानों के पक्ष में बताया, उन्होंने कहा कि यह बिल वक़्फ़ को भूमाफिया बने लोगो से छुड़ाने के लिए है, तथा इसे गरीब मुसलमानों के हित के लिए बताया।
वही विपक्ष के सांसद इसे संविधान विरोधी और मुसलमानों के मामलो में हस्तक्षेप करने वाला बताया।

लम्बी बहस के बाद रात करीब दो बजे इस पर वोटिंग शुरु हुईं, जिसमे बिल के पक्ष में 288 वोट और बिल के विरोध में 232 वोट पड़े।
देश भर के मुसलमानों ने कही इसका विरोध किया तो कही इसके पक्ष मे मिठाइयां भी खिलाई गई।

