Tag: जिला बार

  • जिला बार चुनाव:- अंतिम दिन तक बिके 19 नामांकन फार्म ,,,,,।

    जिला बार चुनाव:- अंतिम दिन तक बिके 19 नामांकन फार्म ,,,,,।

    नैनीताल—   जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन फार्म खरीदे गए ।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तक 8 नामांकन फार्म खरीदे गए थे , जबकि बुधवार को अलग-अलग पदों के लिए 11 और फार्म लिए गए, इस प्रकार कुल मिलाकर 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई।

    पदवार स्थिति पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव पद के लिए 4, संयुक्त सचिव पद के लिए 1 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 6 नामांकन फार्म खरीदे गए हैं।

    चंदोला ने बताया की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन के मुताबिक कार्यकरणी सदस्य के तीन पद महिला अधिवक्ताओ के लिए आरक्षित रखें गए है।

    उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है,  इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।

    इसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी और चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

  • जिला बार संघ कार्यकारणी का हुआ विस्तार ,,, गंगा खेल सचिव और उमेश बने सांस्कृतिक सचिव।

    जिला बार संघ कार्यकारणी का हुआ विस्तार ,,, गंगा खेल सचिव और उमेश बने सांस्कृतिक सचिव।

    नैनीताल—–   जिला बार संघ ने गुरुवार को अपनी कार्यकारणी का विस्तार किया और  खेल व सांस्कृतिक सचिव की नियुक्ति की।

    बार संघ सचिव दीपक रुवाली के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

    जिसमें अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने खेल व सांस्कृतिक सचिव पद पर नियुक्तियो पर अपनी सहमति दी है ।

    सचिव दीपक रूवाली की ओर से जारी पत्र में गंगा सिंह बोरा व उमेश कांडपाल को संघ के प्रति उनके द्वारा किये योगदान व कार्यो को देखते हुवे क्रमशः खेल व सांस्कृतिक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है ।

    उनकी नियुक्ति पर उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उपसचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्य ,शिवांशु जोशी, गौरव कुमार सहित सभी अधिवक्ताओ ने दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाये प्रेषित की और उनके कार्यो से संगठन नई सफलता की ओर अग्रसर होगा, ऐसी कामना की।

    फोटो।