जिला बार संघ कार्यकारणी का हुआ विस्तार ,,, गंगा खेल सचिव और उमेश बने सांस्कृतिक सचिव।

नैनीताल—–   जिला बार संघ ने गुरुवार को अपनी कार्यकारणी का विस्तार किया और  खेल व सांस्कृतिक सचिव की नियुक्ति की।

बार संघ सचिव दीपक रुवाली के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

जिसमें अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने खेल व सांस्कृतिक सचिव पद पर नियुक्तियो पर अपनी सहमति दी है ।

सचिव दीपक रूवाली की ओर से जारी पत्र में गंगा सिंह बोरा व उमेश कांडपाल को संघ के प्रति उनके द्वारा किये योगदान व कार्यो को देखते हुवे क्रमशः खेल व सांस्कृतिक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है ।

उनकी नियुक्ति पर उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उपसचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्य ,शिवांशु जोशी, गौरव कुमार सहित सभी अधिवक्ताओ ने दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाये प्रेषित की और उनके कार्यो से संगठन नई सफलता की ओर अग्रसर होगा, ऐसी कामना की।

फोटो।