Tag: #नैनीताल प्रशासन

  • नैनीताल की मालरोड से गुजरा महामहिम राष्ट्रपति का काफिला।

    नैनीताल की मालरोड से गुजरा महामहिम राष्ट्रपति का काफिला।

    नैनीताल—  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 6:07 बजे हल्द्वानी से गाड़ी के माध्यम से नैनीताल पहुंच गई हैं।

    भारी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला मॉलरोड से होते हुए राजभवन को निकाल गया।

    राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रखे गए समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के रात्रि विश्राम की व्यवस्था राजभवन में रखी गई हैं।

    राष्ट्रपति कल 4 नवंबर को सवेरे कैंचीधाम में बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन करेंगी। वो, साथ ही कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी।

    समारोह के बाद राष्ट्रपति हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगी जहाँ से वो दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

  • जिलाधिकारी ने काटी किसानों के साथ धान की फसल, करी किसानों के बात, जुटाए आंकड़े।

    जिलाधिकारी ने काटी किसानों के साथ धान की फसल, करी किसानों के बात, जुटाए आंकड़े।

    हल्द्वानी—-  रविवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम नवाड़ खेड़ा में किसान ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वयं पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में भाग लिया।

    जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग का उद्देश्य फसल उत्पादन के सही आंकड़े जुटाना है। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार किसानों के हित में फैसले लेती है।

    उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन से जुड़ी जानकारी कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण, आयात-निर्यात नीति जैसी योजनाएं बनाने में मदद करती है।

    रयाल ने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जब फसल को नुकसान होता है, तब इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किसानों को राहत राशि दी जाती है। साथ ही, सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी इन आंकड़ों को शामिल किया जाता है।

    इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, स्थानीय किसान और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बाटें और मनाए,,,,प्रकाश फैलाएं :- डीएम रयाल

    दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बाटें और मनाए,,,,प्रकाश फैलाएं :- डीएम रयाल

    नैनीताल—–   जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

    डीएम रयाल ने अपील की कि दीपावली का पर्व परिवार व बच्चों के साथ मिलकर मनाएं और आतिशबाजी के दौरान विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए इको-फ्रेंडली दीपावली मनाएं और एक दीपक देश की समृद्धि के नाम भी जलाएं।

    उन्होंने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की, जिससे स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिल सके।

    जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि दीपावली केवल रोशनी फैलाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी आशा और खुशी की लौ जलाने का अवसर है। ऐसे में लोग आसपास के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर इस पर्व को और अधिक सार्थक बना सकते हैं।

  • गजक के डिब्बे में छुपे थे ढाई लाख,,,, नैनीताल पुलिस ने लौटाया ।

    गजक के डिब्बे में छुपे थे ढाई लाख,,,, नैनीताल पुलिस ने लौटाया ।

    हल्द्वानी–   दिवाली से पहले हल्द्वानी के गजक विक्रेता के लिए वो पल किसी शॉक लगने से कम नहीं था, जब गलती से गजक के डिब्बे के साथ ढाई लाख रुपये भी एक ग्राहक को दे दिए गए। लेकिन नैनीताल पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने इस चिंता को खुशी में बदल दिया।

    नवाबी रोड जगदंबा नगर स्थित जोशी गजक भंडार के मालिक खीम चंद्र जोशी ने अपनी दुकान में काउंटर के पास एक गजक के डिब्बे में ₹2.5 लाख सुरक्षित रखे थे।

    दोपहर में जब वह भोजन के लिए घर गए, तो उसी दौरान एक महिला ग्राहक दुकान पर पहुंची। गलती से कर्मचारी ने गजक के ऑर्डर के साथ रुपये वाला डिब्बा भी महिला को सौंप दिया।

    जब जोशी जी वापस लौटे, तो डिब्बे की गैरमौजूदगी देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की गाड़ी की जानकारी जुटाई और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे।

    एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में सक्रिय नैनीताल पुलिस की सीसीटीवी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला से संपर्क साधा और रुपये से भरा डिब्बा बरामद कर लिया। फिर यह रकम एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से जोशी जी को लौटा दी गई।

    पुलिस की इस ईमानदार और संवेदनशील पहल के लिए जोशी जी ने पूरी टीम का दिल से आभार जताया।

  • सकारात्मक बदलाव की ओर नैनीताल ,, नवनियुक्त जिलाधिकारी ने बताई अपनी प्राथमिकता,,.।

    सकारात्मक बदलाव की ओर नैनीताल ,, नवनियुक्त जिलाधिकारी ने बताई अपनी प्राथमिकता,,.।

    हल्द्वानी—- नव नियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को मीडिया संवाद के दौरान जनता के हित में हर सकारात्मक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही।

    उन्होंने बताया कि अब खेल प्रशिक्षकों को रविवार के बजाय कार्य दिवसों में अवकाश मिलेगा, जिससे रविवार को बच्चों की छुट्टी के दिन उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।

    जिलाधिकारी ने कहा कि विकास, महिला-बाल कल्याण, आपदा प्रबंधन और आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। साथ ही, गड्ढ़ों की मरम्मत और सड़कों के चौड़ीकरण जैसे कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

    वरिष्ठ पत्रकारों के सुझाव पर जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद बना रहेगा और नियमित प्रेस मीट आयोजित की जाएंगी।

    कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और बुके भेंट किया।

    मौके पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, मीडिया सेंटर हल्द्वानी की प्रियंका जोशी सहित विभिन्न संस्थानो के  मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी निलंबित,,,,,,।

    भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी निलंबित,,,,,,।

    नैनीताल—  जनपद नैनीताल के राजस्व उपनिरीक्षक, प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, क्षेत्र रामगढ़ तहसील नैनीताल के विरुद्ध रिश्वत माँगने के आरोप में प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध कराए गए ऑडियो साक्ष्य की प्राथमिक जाँच में आरोप प्रथमदृष्टया सत्य प्रतीत होने पर, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा मंगलवार को उक्त पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला के विरुद्ध विभिन्न आरोप प्राप्त हुए जिसमें,तहसील नैनीताल में कार्यरत उक्त राजस्व उपनिरीक्षक का फेस बुक (सोशल मीडिया) मंच पर रिश्वत माँगने की वार्ता का ऑडियो सार्वजनिक रूप से प्रसारित हुआ है।

    जांचोपरान्त पाया गया कि उक्त ऑडियो में आवाज उक्त कार्मिक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, राजस्व उपनिरीक्षक, क्षेत्र रामगढ़ की ही है। राजस्व उपनिरीक्षक/ पटवारी प्रकाश देवतल्ला के द्वारा सरकारी काम काज में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध एवं कार्य को बेवजह देरी करने तथा भूमि का खसरा देने के एवज में रू० 25,000/- से 50,000/- हजार की रिश्वत मांगने के आरोप हैं।

    आदेश के क्रम में निलम्बन की अवधि में उक्त राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, तहसील खनस्यूं में सम्बद्ध रहेंगे।

    जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिक के विरुद्ध विभागीय जाँच के आदेश भी निर्गत किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जिला प्रशासन शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रहा है तथा दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

    जनपद के समस्त कार्मिकों को भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने आचरण को पूर्णतः पारदर्शी एवं जनहितपरक रखें। साथ ही आमजन से यह अपील की जाती है कि यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत माँगी जाती है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित प्राधिकरण व टॉल फ्री नंबर 1064 पर सूचना उपलब्ध करा सकते हैं।

  • भवाली में हादसा:- इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत, विधायक समेत सैकड़ों लोग धरने पर..।

    भवाली में हादसा:- इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत, विधायक समेत सैकड़ों लोग धरने पर..।

    नैनीताल—   ऊत्तराखण्ड के भवाली में रोहित का शव लेकर देररात क्षेत्रवासियों और परिजनों ने जमकर किया प्रदर्शन। नैनीताल और भीमताल से पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची।

    नैनीताल के भावली में रविवार रात रोहित नामक युवक की होटल में करेंट लगने के बाद गिरने से मौत हो गई। मौत के बाद भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ युवक का शव लेकर होटल पहुँचे।

    उन्होंने कहा कि होटल संचालको ने जबरन देर रात रोहित को पेड़ पर चढ़ाया, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने परिवार को राहत देने की मांग की है।

    विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि रोहित को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को जब तक राहत नहीं मिलेगी शव को उठाया नहीं जाएगा।

    कैडा के अनुसार, होटल संचालक ने जबरदस्ती रोहित को पेड़ पर चढ़ाया। रोहित, घर का इकलौता चिराग है। कहा कि होटल मालिक की गलती की वजह से बच्चे की जान गई है।

    जब तक होटल सील कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, शव नहीं उठाया जाएगा।

    होटल सील करने के लिए एस.एस.पी.और जिला प्रशासन से कहा गया है। ये भी कहा कि कार्रवाई नही की गई तो मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।

  • नक्शा पास करने में देरी नहीं, समय सीमा का रक्खे ध्यान : – डीएम वंदना।

    नक्शा पास करने में देरी नहीं, समय सीमा का रक्खे ध्यान : – डीएम वंदना।

    नैनीताल—   जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण में लम्बित भवन मानचित्र स्वीकृति, आपत्तियों एवं अन्य वादों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बार-बार एक ही मामले में आपत्ति लगाए जाने की प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण कार्यालय में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल को निर्देशित किया कि भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए, साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन आपत्ति निवारण शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति, लंबित प्रकरणों की श्रेणीबद्ध सूची, अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई और कार्यालय के डिजिटलीकरण कार्यों की भी समीक्षा की।

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अव्यवस्था या लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

    इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि सभी लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, विशेषकर सबसे पुराने प्रकरणों को पहले निपटाया जाए।

    जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नियमों का उल्लंघन रोकने में सख्ती लाई जा सके।

    निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली को बेहतर और जनोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

  • हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे की ख़राब हालत पर डीएम सख्त,अधिकारियों और ठेकेदार पर हुआ मुकदमा..।

    हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे की ख़राब हालत पर डीएम सख्त,अधिकारियों और ठेकेदार पर हुआ मुकदमा..।

    हल्द्वानी—  नैनीताल जिले में रानीबाग से ज्योलिकोट तक नेशनल हाईवे की जर्जर हालत पर मंगलवार को जिलाधिकारी वंदना का पारा चढ़ गया।

    उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिशासी अभियंता समेत संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए खराब सड़क की तत्काल मरम्मत के स्पष्ट निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2021 में डामरीकरण के बावजूद तीन साल के भीतर सड़क का इस कदर खराब हो जाना, अधिकारियों की कार्यप्रणाली और ठेकेदार की गुणवत्ता पर सीधे सवाल खड़ा करता है।

    उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “यह स्पष्ट रूप से विभागीय लापरवाही और सरकारी धन की बर्बादी का गंभीर मामला है। सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर थी, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है।”

    अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत की जिम्मेदारी अब भी ठेकेदार की है और उसे नोटिस जारी किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा, “नोटिस के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है, जबकि सड़क की हालत जनता के लिए जानलेवा बन चुकी है।”

    डीएम वंदना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य प्रारंभ किया जाए, और इस पूरी अवधि में अधिशासी अभियंता स्वयं कार्य की निगरानी करें। साथ ही, उन्होंने सड़क की समय से पहले खराब होने की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

    अधिशासी अभियंता को यह निर्देश भी दिया गया कि जांच पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपें।

    जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    यह घटनाक्रम जिले में सड़कों की बदहाली और उससे जुड़ी प्रशासनिक उदासीनता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। जिलाधिकारी की सख्ती अब यह संकेत देती है कि ऐसी लापरवाहियों पर अब नकेल कसी जाएगी।

  • सड़क निर्माण का मलवा बना आफत,,,मकान और मवेशी मलबे में दफन..।

    सड़क निर्माण का मलवा बना आफत,,,मकान और मवेशी मलबे में दफन..।

    नैनीताल—- :- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल और आसपास  को सोमवार रात हुई तेज बरसात में बजून गांव में भारी भूस्खलन हुआ,

    जिसमें एक दो मंजिला मकान मलवे में दब गया और गोठ में बंधी 2 गाय, 3 भैंस और 1 घोड़े की दबने से मौत हो गई।

    घर में रखा सारा सामान भी मलबे की भेंट चढ़ गया है और उपजाऊ जमीन नष्ट हो गई। अब वहां के दूसरे घरों को भी खतरा बन गया है। घटना की सूचना के बाद एस.डी.एम.नैनीताल के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया।

    दुदिला गांव निवासी भूपाल सिंह ढेला ने कुछ वर्ष पहले ही इस मकान को बनाया था। यहां वो दिन में रहते थे और रात को परिवार सहित पुस्तैनी घर में रहने चले जाते थे। लेकिन रात की बारिश में उनका नया बना यह घर, गोठ में बंधे मवेशी जिसमें 3 भैंस, 2 गाय और एक घोड़ा दब गए। साथ ही उनकी उपजाऊ जमीन मलवे में तब्दील हो गई है। पीड़ित भूपाल ने लगभग 35 लाख का नुकसान बताया है।

    बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जे.सी.बी.मशीनों से कटान हुआ और सड़क निर्माण का मलवा सड़क के नीचे डाल दिया गया था। यही मलवा दुदिला गांव में गया और उससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ।