Tag: #सडक हादसा

  • हल्द्वानी की जानलेवा खुदी सड़क हादसे ने ली बुजुर्ग की जान, ,, हुईं दर्दनाक मौत..।

    हल्द्वानी की जानलेवा खुदी सड़क हादसे ने ली बुजुर्ग की जान, ,, हुईं दर्दनाक मौत..।

    नैनीताल—  हल्द्वानी शहर में जिधर नजर जाएगी जहां-तहां सड़क खोदने का काम जोर-शोर से जारी है। गड्ढों से बेहाल सड़कों पर लगातार हादसे हो रहे हैं किसी अधिकारी को इन सब कार्यों से जैसे कोई मतलब ही नहीं है । विकास के नाम पर खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए ‘काल’ साबित हो रही हैं।

    रविवार को आज इन सड़क खुदान के चलते बड़ीएक और बड़ी दुर्घटना हो गयी। दोपहर पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर सीवर लाइन डालने के लिए किए गए गड्ढों के कारण यातायात बाधित था और बुजुर्ग एक भारी ट्रक की चपेट में आ गए।

    मृतक सुरेश चंद्र पांडे रानीबाग से एक अंत्येष्टि में शामिल होकर स्कूटी से अपने घर शांति नगर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढों के कारण रास्ता संकरा था। जब उन्होंने पास लेने की कोशिश की, तो उनकी स्कूटी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर पर हेलमेट होने के बावजूद वह उन्हें बचा नहीं सका और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और कार्यदायी संस्था (USDDA) के खिलाफ भारी आक्रोश है।

    स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने सीधे तौर पर विभाग को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से सीवर लाइन के लिए जगह-जगह बड़े गड्ढे खोदे गए हैं, जिन्हें बार-बार शिकायत के बाद भी भरा नहीं गया। इसी लापरवाही के कारण आज एक जान चली गई।

    क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से ही प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। विधायक ने कहा कि पूरे शहर में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    मृतक सुरेश चंद्र पांडे एक रिटायर्ड कर्मचारी थे और घर पर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस हादसे ने एक बार फिर हल्द्वानी में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    बताते चलें यह पहला हादसा नहीं है इससे पहले भी हादसों में लोगों ने अपनी जान गवां दी है लेकिन इसके बावजूद हल्द्वानी शहर में आला अधिकारियों की मौजूदगी और इन तमाम दुर्घटनाओं पर आंख मूंदे रहना, बड़े अफसोस जनक की बात है,, जनता करे तो क्या करे.. बड़ा गंभीर सवाल है,,

  • हल्द्वानी सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू,,,, आम जनता से अपील..।

    हल्द्वानी सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू,,,, आम जनता से अपील..।

    उत्तराखंड—  जनपद नैनीताल में हलद्वनी मुखानी क्षेत्र में 5 जनवरी को हुई सड़क दुर्घटना, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई थी, की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है।

    यह हादसा नगर के मध्य स्थित निर्माणाधीन सड़क पर कार्यदायी एजेंसी द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के बिना गड्ढा खुला छोड़ दिए जाने और उसी मार्ग पर यातायात जारी रहने की स्थिति में हुआ था।

    जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल विवेक राय को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच का उद्देश्य दुर्घटना के कारणों, जिम्मेदारियों और किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही की स्पष्ट पहचान करना है।

    अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आम जनता से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को इस दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी, तथ्य या साक्ष्य ज्ञात हों,चाहे वे प्रत्यक्षदर्शी हों या किसी भी रूप में जुड़े अथवा असंबद्ध हों,वे आगामी 07 दिनों के भीतर अपना मौखिक या लिखित बयान एवं उपलब्ध साक्ष्य उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं।

    प्रशासन ने कहा है कि यह जांच पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी, ताकि घटना के लिए जिम्मेदार पक्षों की जवाबदेही तय हो सके और भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    किशोर की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  • सड़क हादसा— डंपर ने कुचला ,,,  हादसे में दो भाईयों की दर्दनाक मौत ।

    सड़क हादसा— डंपर ने कुचला ,,, हादसे में दो भाईयों की दर्दनाक मौत ।

    उत्तराखंड—- सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई,,, इस दर्दनाक हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

    उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। कनखल थाना क्षेत्र के लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शरीर के कई हिस्से सड़क पर बिखर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने गुस्से में रोड जाम कर दिया।

    सुबह पासपोर्ट काम के लिए घर से निकले थे भाई—-

    कनखल पुलिस के मुताबिक मृतक वासिक (19) और साकिब (21) कटारपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों भाई बाइक से देहरादून पासपोर्ट ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही वे जियापोता गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक से उनकी हल्की टक्कर हो गई।

    टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    डंपर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी—-

    हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि एक टीम ने सड़क पर बिखरे शवों के हिस्सों को इकट्ठा किया।

    परिवार पर टूटा दुख का पहाड़—

    मृतक साकिब की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। परिवार में माता-पिता और कुल चार भाई थे, जिनमें से दो की एक साथ मौत से घर में कोहराम मच गया है।

    पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। डंपर चालक की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसा— बस के ब्रेकफेल होने से दो की मौत..

    दर्दनाक हादसा— बस के ब्रेकफेल होने से दो की मौत..

    नैनीताल—  सोमवार सुबह नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है।

    रामनगर-रानीखेत नेशनल हाईवे 309 पर गर्जिया से आगे, धनगढ़ी नाले के पास एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले को पार करने के लिए रुके दो बाइक सवारों को बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

    सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • भीषण सड़क हादसे में दो कारो में लगी आग, एक व्यक्ति की मौके मौत।

    भीषण सड़क हादसे में दो कारो में लगी आग, एक व्यक्ति की मौके मौत।

    हल्द्वानी–। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी के प्रतापपुर क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

     

    जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा कर प्रतापपुर क्षेत्र के पास चोरगलिया सितारगंज मार्ग पर उस समय हुआ जब दो कारों UK05E 0930 और UP32MJ9754 एक आल्टो और एक Hyundai i20—की आमने-सामने टक्कर हो गई।

     

     

    हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। विशेष रूप से i20 कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

     

     

    सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तत्काल घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है, वहीं घायलों की पहचान भी की जा रही है।

     

     

    प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रही गाड़ी हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है